Move to Jagran APP

तहसील में रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में विवाद

तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के सात-आठ व्यक्तियों ने नायब पर रजिस्ट्री को रोकने का दबाव बनाया तो दूसरा पक्ष रजिस्ट्री करवाना चाह रहा था। प्रथम पक्ष ने कंप्यूटर आपरेटर को रजिस्ट्री नहीं करने की धमकी दी। आरोपितों की नायब तहसीलदार के साथ भी बहस हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 07:45 AM (IST)
तहसील में रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में विवाद
तहसील में रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में विवाद

जागरण संवाददाता, समालखा : तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के सात-आठ व्यक्तियों ने नायब पर रजिस्ट्री को रोकने का दबाव बनाया तो दूसरा पक्ष रजिस्ट्री करवाना चाह रहा था। प्रथम पक्ष ने कंप्यूटर आपरेटर को रजिस्ट्री नहीं करने की धमकी दी। आरोपितों की नायब तहसीलदार के साथ भी बहस हुई। दोनों पक्षों के बीच विवाद से पुलिस बुलानी पड़ी। सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। घटना मंगलवार की है।

loksabha election banner

नायब तहसीलदार अभिमन्यु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि महा सिंह और बीरमति रजिस्ट्री को लेकर उनके दफ्तर में आए थे। जिसकी भनक लगने पर कुछ अज्ञात भी उस रजिस्ट्री को रुकवाने वहां पहुंच गए। दबाव बनाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने आरोपितों से रजिस्ट्री रोकने के बाबत अदालती आदेश सहित दूसरे दस्तावेज मांगे, जिस पर वे बहस करने लगे। कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर के पास जाकर रजिस्ट्री ना करने की धमकी दी।

नायब तहसीलदार अभिमन्यु ने बताया कि गढ़ीछाजू के दो पार्टियों के बीच रजिस्ट्री को लेकर विवाद था। एक पक्ष ने 23 जुलाई को पावर आफ अटार्नी रद करवाने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन तहसीलदार ने उसे रद कर दिया था। पावर आफ अटार्नी वाला पक्ष रजिस्ट्री करवाने आया था, जबकि दूसरा विरोध कर रहा था। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.