निकासी न होने से मंडी में भरा गंदा पानी
संवाद सहयोगी इसराना अनाज मंडी और सब्जी मंडी में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। नि
संवाद सहयोगी, इसराना : अनाज मंडी और सब्जी मंडी में गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही। निकासी न होने से नालियां ओवरफ्लो बह रही हैं। पानी सड़क पर जमा हो गया है। बदबू से सांस लेना भी कठिन हो रहा है।
मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार का कहना है कि अनाज खरीद केंद्र जब शुरू हुआ था, सफाई करवा दी गई थी। सब्जी मंडी और अनाज मंडी में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाई जाती हैं। नई अनाज मंडी बनने के बाद हमारा पुरानी मंडी से कुछ लेना देना नहीं है। वहीं स्थानीय निवासी अनिल वर्मा ने जागरण को बताया कि करीब छह महीने से अनाज मंडी व सब्जी मंडी की सफाई नहीं हुई है। सुनील रोहिल्ला ने बताया कि बारिश में स्थिति ज्यादा बदतर हो जाती है। मंजीत पान्नू बताया कि गंदगी चरम सीमा पर है। यहां बैठना भी मुश्किल हो चुका है।