त्योहार पर जगह-जगह लगे भंडारे
कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती और देव दीपावली को लेकर मंदिर सहित बाजार में रौनक रही। श्रद्धालुओं ने यमुना सहित नहर व तालाब में स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
जागरण संवाददाता, समालखा : कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती और देव दीपावली को लेकर मंदिर सहित बाजार में रौनक रही। श्रद्धालुओं ने यमुना सहित नहर व तालाब में स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के रेलवे रोड, स्टेशन, बस अड्डा आदि जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा लगाकर हलवा, सब्जी, पुरी आदि प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। राहगीर सहित आसपास के लोगों ने भंडारे प्रसाद ग्रहण किया। करहंस में भी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सभी के सहयोग से नगर खेड़े पर विशाल भंडारा लगाया गया। ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया गया। रागिनी प्रतियोगिता करवाई गई। उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने ग्राम वासियों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर पंडित सीताराम, करण सिंह सहरावत, दरियाव सिंह, रामफल, जय सिंह, रतन सिंह, पंडित राजू शर्मा सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।