बाहरी कालोनियों में भी वीआइपी
विजय गाहल्याण, पानीपत: शहर में बाहरी कालोनियां भी दो तरह की हैं। एक वीआइपी और दूसरी आम। व
विजय गाहल्याण, पानीपत:
शहर में बाहरी कालोनियां भी दो तरह की हैं। एक वीआइपी और दूसरी आम। वोट तो सभी नगर निगम की सरकार में देते हैं लेकिन जिन वार्ड के नेताओं की चलती है, वहां ही विकास का पहिया चलता है। बाकी नेता या तो फिर धरने देते रह जाते हैं या फिर कुछ नहीं बोलते। नगर निगम के सदन की बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठ सकता है।
मेयर सुरेश वर्मा का वार्ड-7 और भाजपा पार्षद दल के नेता दुष्यंत भंट्ट का वार्ड-24 बाहरी कॉलोनियों में शामिल हैं। दोनों ही वार्ड वीआइपी श्रेणी के हैं। इसकी तस्दीक 20 जनवरी को होने वाली नगर निगम के सदन की बैठक के लिए तैयार किया एजेंडा करता है। मेयर के वार्ड में सिर्फ ड्रेन नंबर-1 से लेकर केहर सिंह नंबरदार के डेरे तक नाले का निर्माण होना है। पार्षद भंट्ट के वार्ड में एससी बस्ती में गली व नाले का निर्माण बाकी है। दोनों ही अपने रसूख से वार्डो में विकास कार्य करवाने का दावा कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने एजेंडे में समस्याओं का रोना नहीं रोया है। जबकि पिछड़ी श्रेणी के बारह वार्डो में कीचड़ से सनी कच्ची सड़कें, पीने के पानी और पानी की निकासी की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
वीआइपी वार्डो की कॉलोनियां
वार्ड-7 में राकेश नगर, अशोक विहार कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, गांधी कॉलोनी और दलबीर नगर है। इसी तरह से वार्ड-24 में लक्ष्मी कॉलोनी, गाबा कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, सैनी कॉलोनी, हरिनगर कॉलोनी हैं।
ये हैं पिछड़ी कॉलोनी
वार्ड-1 में ज्योति कॉलोनी, वार्ड-2 में हरिसिंह कॉलोनी, मोतीराम कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, वार्ड-3 के न्यू विकास नगर, विकास नगर, इंद्रा कॉलोनी, सुधीर नगर, वार्ड-4 में देशराज कॉलोनी, नागपाल कॉलोनी, वार्ड-5 में जावा, विजय नगर, वार्ड-6 में रामनगर, शिवनगर और दुर्गा कॉलोनी में बदहाल हैं। इसी तरह से वार्ड-14 की नांगल खेड़ी से लगते विकास नगर, वार्ड-18 की एकता कॉलोनी, दत्ता कॉलोनी, भगत कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, वार्ड-22 की गोपाल कॉलोनी, ज्योति कॉलोनी और वार्ड-23 के अर्जुन नगर, कुलदीप नगर और कालूपीर कॉलोनी सड़क और सफाई व्यवस्था से जूझ रही हैं। वार्ड 12 और 13 में भी कई कॉलोनियां भी समस्याओं से त्रस्त हैं।
--
मेरे वार्ड की कॉलोनियों में तकरीबन हर गली बन चुकी हैं। जो रह गई हैं उनका निर्माण कराया जाएगा। पीने के पानी की पाइप भी डल चुकी हैं। ज्यादा दिक्कत नहीं है। अन्य वार्डो की बाहरी कॉलोनियों के विकास के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। 20 जनवरी की नगर निगम के सदन की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी।
सुरेश वर्मा, मेयर
--
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सेक्टर-6 के पास से जैन चौक, रामस्वरूप चौक से ड्रेन-1 और हरिनगर, सैनी कॉलोनी से ड्रेन-1 तक नालों का निर्माण चल रहा हैं। इस मद पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। कई कॉलोनियों में गलियों का निर्माण बचा है। वह जल्द हो जाएगा। 20 जनवरी को उसका पहले से ही मुंबई जाने का कार्यक्रम है। मुंबई नहीं गया तो बैठक में शामिल रहूंगा।
दुष्यंत भंट्ट, पार्षद वार्ड-24
--
विकास नगर से लगते नांगल खेड़ी गांव के हिस्से में सड़कों व नालियों का निर्माण नहीं हो रहा है। जनता परेशान हैं। इसी वजह से वह वार्ड के लोगों के साथ 27 जनवरी को नगर निगम आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेगी।
मंजू कादियान, पार्षद वार्ड-14
--
24 वार्डो का एजेंडा मिला है। 20 को बैठक होगी। पार्षदों को जानकारी दे है। अधिकारियों लेकर जो एजेंडा में विचार कर समाधान कराया जाएगा।
वीना हुड्डा, नगर नियम आयुक्त