रोक के बावजूद भी किसान धान के अवशेषों में लगा रहे आग
रोक के बावजूद किसान धान के अवशेषों में आग लगाकर पर्यावरण को दूषित कर रहे है। गढ़ी बेसिक से धनसौली रोड पर किसान सरेआम धान की पराली में आग लगा रहे हैं लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
संवाद सहयोग, सनौली : रोक के बावजूद किसान धान के अवशेषों में आग लगाकर पर्यावरण को दूषित कर रहे है। गढ़ी बेसिक से धनसौली रोड पर किसान सरेआम धान की पराली में आग लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि किसानों को इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि धान की पराली जलाने से जहां भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है। वहीं दूसरी और पर्यावरण भी दूषित होता है। वहीं खंड कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के हिसाब से नोडल अधिकारी बनाए गए है और किसानों को जागरूक किया जा रहा है। धान के अवशेष जलाने वालों की संख्या पिछले वर्षो की अपेक्षा कम हुई है। लेकिन इस प्रकार का कोई भी मामला उनके क्षेत्र में संज्ञान में नहीं आया है।