Move to Jagran APP

जींद नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान को लगी गोली, छर्रे लगने से युवती घायल

जींद के नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान को गोली लगी। वहीं छर्रे लगने से युवती घायल हो गई। कंधे में गोली लगने से पीजीआइ में कराया दाखिल। छत से छपकली गिरने से डरी युवती के अचानक पास आने पर चली गोली।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 11:55 AM (IST)
जींद नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान को लगी गोली, छर्रे लगने से युवती घायल
जींद नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष को गोली लगी।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद नगर परिषद के निवर्तमान उपप्रधान सुभाष जांगड़ा को रविवार रात को घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में कंधे में गोली लगने व उसके पास बैठी युवती को छर्रे लगने से घायल हो गई। स्वजनों का कहना है कि रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक ही गोली चल गई। पुलिस ने पीजीआइ में घायल के बयान दर्ज किए। हालांकि पुलिस इस मामले को संदेह की दृष्टि से देख रही है और गोली चलने के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।

loksabha election banner

वार्ड छह के निवर्तमान नगर पार्षद व उपप्रधान सुभाष जांगड़ा को गोली लगने व उसकी जानकार युवती के हाथ में छर्रे लगने के कारण स्वजन अस्पताल में लेकर आए। कंधे में गोली लगनी होने के कारण चिकित्सकों ने उसको पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। गोली चलने का पता चलते ही शहर थाना पुलिस पीजीआइ रोहतक पहुंची। जहां पर सुभाष जांगड़ा व उसकी पत्नी के बयान दर्ज किए। सुभाष जांगड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका लाइसेंसी रिवाल्वर की लंबे समय से सफाई नहीं की थी।

सोमवार रात को वह रिवाल्वर की सफाई करने के लिए निकला था। उसको याद नहीं रहा कि रिवाल्वर में गोली लोड है। जब वह रिवाल्वर को खोलने की तैयारी कर रहा था तो इसी दौरान छत से छपकली गिर गई और पास में बैठी युवती डरकर उसकी तरफ आ गई। इस दौरान रिवाल्वर का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली युवती के हाथ की उंगली को छूते हुए उसके कंधे में लग गई। इस दौरान पास में बैठी युवती के हाथ में छर्रे लग गए। हालांकि उस समय परिवार के दूसरे सदस्य भी कमरे में बैठे हुए थे, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज होते ही स्वजनों ने उसे संभाला और अस्पताल में लेकर आए। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सुभाष जांगड़ा ने रिवाल्वर की सफाई करने के दौरान गोली चलना बताया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

साढ़े तीन साल पहले भी सुभाष जांगड़ा को मारी थी गोली

निवर्तमान नगर परिषद उपप्रधान सुभाष जांगड़ा का शिवपुरी कालोनी के युवक मनजीत के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए 20 फरवरी 2018 को मनजीत ने उसके घर में घुसकर सुभाष जांगड़ा को गोली मार दी। बाद में पुलिस ने आरोपित मनजीत को गिरफ्तार कर लिया था। गोली लगने के बाद सुभाष जांगड़ा सुर्खियों में आ गए थे।

एक साल पहले दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला

सुभाष जांगड़ा पर एक साल पहले जिस युवती के हाथ में छर्रे लगे हैं, उसकी मां ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद कई माह तक वह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए थे। जुलाई 2020 को 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नगर परिषद उपप्रधान सुभाष जांगड़ा का उनके घर पर कई साल से आना जाना था। करीब चार साल पहले वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपित सुभाष जांगड़ा उसके घर पर आया और जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपित ने किसी को बताने पर परिवार के लोगों को मरवाने की धमकी दी। सुभाष जांगड़ा की हरकतों से तंग आकर उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जाति सूचक गालियां दी। इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी ने की। बाद में महिला थाना पुलिस ने सुभाष जांगड़ा के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.