Move to Jagran APP

Dengue Alert: कुरुक्षेत्र में डेंगू से एक युवक की मौत, पहले आया था साधारण बुखार

इस्माईलाबाद के करियाने के थोक व्यापारी मदन लाल आहुजा के बड़े पुत्र 27 वर्षीय पिंटू आहुजा को पांच दिन पहले बुखार आया था। उसे इस्माईलाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर उसकी हालत नहीं सुधरी और उसकी मौत हो गई।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 12:18 PM (IST)
Dengue Alert: कुरुक्षेत्र में डेंगू से एक युवक की मौत, पहले आया था साधारण बुखार
कुरुक्षेत्र में इस्माईलाबाद के युवक की डेंगू से मौत।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। इस्माईलाबाद के एक युवक की संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई है। सोमवार को युवक के प्लेटलेट्स कम  होने पर उसे अंबाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और उसने रात को दम तोड़ दिया। युवक को कुछ दिन से साधारण बुखार था, मगर उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ। निजी अस्पताल ने युवक की संदिग्ध डेंगू से मौत होना बताया है। युवक की मौत से परिवार व इस्माईलाबाद में मातम छाया हुआ है। 

loksabha election banner

5 दिन पहले आया था बुखार

इस्माईलाबाद के करियाने के थोक व्यापारी मदन लाल आहुजा के बड़े पुत्र 27 वर्षीय पिंटू आहुजा को पांच दिन पहले बुखार आया था। उसे इस्माईलाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उसकी हालत नहीं सुधरी। स्वजनों ने बताया कि सोमवार को पिंटू के प्लेटलेट्स काफी कम रह गए थे। जिस पर उसे अंबाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार आरंभ किया, मगर उसकी हालत नहीं सुधरी। सोमवार रात को उसकी मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि पिंटू की मौत संदिग्ध डेंगू के कारण हुई है। पिंटू की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। दो भाईयों में पिंटू बड़ा था। वह अपने पिता के साथ ही करियाने के सामान का व्यापार करता था। 

पिता के प्यार से महरूम हो गई बेटियां 

पिंटू आहुजा की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो बेटियां हैं। एकाएक पिता की मौत से दोनों बेटियां अपने पिता के प्यार से महरूम हो गई हैं। हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिंटू के पिता मदन लाल ने कहा कि अब दोनों बेटे व्यापार को संभाल रहे थे। जिससे वे भी निश्चिंत थे। पिंटू ने व्यापार को अच्छे से संभाला हुआ था। सारा लेन-देन वह स्वयं ही करता था। पिंटू की मौत की सूचना मिलते ही लोग उनके घर ढांढस बंधाने पहुंचे। सभी पिंटू की अचानक मौत से क्षुब्ध थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.