आज टोल प्लाजा पर किसानों के समर्थन में बैठेंगी जनवादी महिलाएं
जनवादी महिला समिति की गांव अहर में बैठक हुई। बैठक में समिति की जिला प्रधान ने 1
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:27 AM (IST)
संवाद सूत्र, इसराना : जनवादी महिला समिति की गांव अहर में बैठक हुई। बैठक में समिति की जिला प्रधान ने 18 जनवरी को होने वाली महिला किसान दिवस पर चर्चा की। जिला प्रधान ने महिला दिवस पर किसानों आंदोलन का समर्थन करने की महिलाओं से अपील की। जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान संतरो देवी ने बताया कि महिला किसान दिवस के उपलक्ष्य में जनवादी महिला समिति के साथ महिलाएं पानीपत टोल प्लाजा पर बैठे किसानों का समर्थन करेंगे। महिलाएं पानीपत टोल पर ही किसानों के साथ महिला किसान दिवस मनाएंगी। इस अवसर पर उपासना शर्मा, राजकली, सकुतला, मूर्ति देवी, नानकी, सुशीला, भावना व अन्य महिलाएं मौजूदा रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें