Move to Jagran APP

Farmers Protest: दो घंटे में पूरी होंगी किसानों की मांग, आश्‍वासन पर खोला दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम

धान की खरीद न होने से किसानों में रोष है। करनाल में दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया था। करीब तीन किमी लंबा जाम लगा रहा। वहीं भारी संख्‍या में किसान अनाज मंडी गेट पर भी एकजुट हो गए। अबमांग मान ली गई। जाम खुल गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 01:54 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 02:34 PM (IST)
Farmers Protest: दो घंटे में पूरी होंगी किसानों की मांग, आश्‍वासन पर खोला दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम
करनाल में किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से रोड जाम।

करनाल, जागरण संवाददाता। धान खरीद न शुरू होने से हरियाणा में किसानों ने सरकार का विरोध शुरू कर दिया है। करनाल में अनाज मंडी के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद किसान हाईवे पर आ गए थे। किसानों ने ट्रैक्‍टर ट्रालियां लगाकार दिल्‍ली चड़ीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया था। इसके बाद प्रशासन ने बातचीत की। प्रशासन ने किसानों से दो घंटे का समय मांगा है। इस दौरान धान खरीद की मांग पूरी कर दी जाएगी। आश्‍वासन के बाद जाम खोल दिया गया है। 

loksabha election banner

दरअसल किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू कर दी जाए। जबकि राइस मिलर अभी धान नहीं खरीद है। वहीं नमी भी 22 से 23 फीसद हो तो धान ले लिया जाए। जब कि अभी 20 पर राइस मिलर मान रहे हैं। वहीं, इस मांग को लेकर किसानों की प्रशासन से बातचीत हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राइस मिलर एसोएिशन की बैठक शासन के साथ हो रही है। शाम पांच बजे तक इसका समाधान कर दिया जाएगा। 

वहीं, जाम की वजह से प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया था। वाहनों को पानीपत से निकाला जा रहा था। किसानों ने धान तोल शुरू होने पर ही जीटी रोड खाली करने की चेतावनी दी थी। वहीं हाईवे खुलवाने अधिकारी पहुंचे। इंद्री में भी धान की खरीद नहीं होने व गेट पास की समस्या को लेकर किसानो ने करनाल-यमुनानगर स्टेट हाइवे जाम जाम कर दिया है। वहीं मंडी के एक गेट को बंद किया। एसडीएम सुमित सिहाग ने किसानो से बातचीत की है।

 

इधर, धान खरीद न होने पर करनाल मंडी से किसान निकलकर चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसान नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।

वहीं, लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत को लेकर किसान संगठनों ने डीसी कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। किसान नेताओं ने राष्‍ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद किसान अनाजमंडी के लिए रवाना हुए।

दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के बीचोंबीच किसान खड़े हो गए हैं। साथ ही रस्‍सी बांधकर हाईवे को जाम कर दिया है। करीब दो से तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस प्रशासन जाम खोलने के लिए बातचीत कर रहा है।  

अनाज मंडी से किसान दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर आ गए। सर्विस रोड सुबह नौ बजे ही जाम कर दी। अब मेन हाईवे रोड को भी जाम कर दिया। अब एसपी, मंडी सचिव और एसडीएम किसानों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान सचिवालय में विरोध कर रहे किसान भी आ गए। अब आधे घंटे की बातचीत के बावजूद किसान जाम लगाए हुए हैं।

जाम में रोडवेज से लेकर ट्रक फंस गए हैं। इस जाम में एक युवक हाईवे पर आकर किसानों को विरोध करने लगा। पुलिसकर्मियों के सामने युवक आ गया। युवक का कहना है कि मां एडमिट है और हार्ट पेशेंट है। उनकी मौत हो सकती है। इस जाम की वजह से वह नहीं जा पा रहा है। पुलिसकर्मियों ने उसे दूसरे रूट से निकाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.