Move to Jagran APP

करनाल में खेत मालिक और मजदूर महिला का नाले में मिला शव, चार दिन से लापता थे दोनों

करनाल में यमुना नदी से सटे नाले में युवक युवती का शव मिला है। दोनों चार दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 03:05 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 03:05 PM (IST)
करनाल में खेत मालिक और मजदूर महिला का नाले में मिला शव, चार दिन से लापता थे दोनों
करनाल में खेत मालिक और मजदूर महिला का नाले में मिला शव, चार दिन से लापता थे दोनों

पानीपत/करनाल, जेएनएन। करनाल के इंद्री क्षेत्र में युवक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव नाले में पड़े थे। युवक का शव नग्न अवस्था में था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

loksabha election banner

इंद्री क्षेत्र के गांव कमालपुर विरान के पास यमुना नदी के साथ लगते नाले में एक युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक का शव नग्न अवस्था में है। दोनों ही चार दिन से लापता थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

30 साल का था युवक

गांव नगला जिला सहारनपुर वासी करीब 30 वर्षीय इंतजार पिछले चार दिनों से गायब था, जिसकी उसके स्वजन तलाश कर रहे थे। सोमवार देर रात को उन्हें राहगीरों ने सूचना दी कि यमुना के साथ लगते नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। 

कुछ ही दूरी पर मिला युवती का शव

कुछ ही देर बाद फिर सूचना मिली की कुछ ही दूरी पर युवती का भी शव पड़ा है। सूचना मिलते ही स्वजन व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

महिला अपने पति के साथ इंतजार के खेतों में करती थी मजदूरी

मृतक इंतजार के भाई याकूब ने बताया कि मृतक युवती फातिमा अपने पति के साथ उनके खेतों में पिछले काफी दिनों से मजदूरी करते थे। 13 मार्च को भी वे मजदूरी करने आए थे, जिसके बाद उसका भाई अचानक गायब हो गया। उन्होंने उसकी जगह-जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसकी पांच बेटियां व दो बेटे है। 

युवती पहने हुई थी युवक की पेंट 

युवक का शव पूरी तरह से नग्न अवस्था में पाया गया है, जबकि उससे कुछ ही दूरी पर उनके खेतों में काम करने वाली फातिमा का शव भी पड़ा था। महिला पेंट पहनी थी। परिजनों का कहना है कि ये पेंट इंतजार की थी। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। उधर युवती के चाचा खाहिद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि फातिमा का संदिग्ध हालत में शव पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो शव पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.