कैथल में माइनर में डूबा हुआ था महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
कैथल के कलायत में माइनर में एक शव डूबा हुआ था। शव को बाहर निकाला गया। उसकी पहचान गांव रायसन निगदू करनाल की रहने वाली के रूप में हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
कैथल, जेएनएन। गांव बालू और वजीर नगर के बीच माइनर में करीब 60 वर्षीय महिला का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान गांव रायसन निगदू करनाल निवासी सुमित्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना वजीर नगर के सरपंच भीम सिंह और पूर्व सरपंच ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कलायत डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना प्रबंधक जयवीर सिंह, एसआइ गुरदेव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने तत्काल शव को माइनर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर आस-पास के गांव के लोग भी एकत्रित हो गए थे। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए गए है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि महिला को किसी ने मार कर माइनर में फेंका है।
स्वजन पहुंचे कलायत
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे शव मिला। मृतका के स्वजन भी कलायत थाने में पहुंच गए थे। स्वजनों ने बताया कि महिला गांव में अकेली ही रहती थी। वीरवार को सुबह के समय घर से चली गई थी। दोपहर तक वापस नहीं लौटी तो स्वजनों ने निगदू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। स्वजनों के साथ निगदू पुलिस भी कलायत पहुंच गई थी। शव को निगदू पुलिस को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई निगदू पुलिस की ओर से की जाएगी।
कलायत थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे माइनर में महिला का शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आस-पास के थानों में सूचना दी। मृतका की पहचान गांव रायसन निगदू करनाल निवासी सुमित्रा के रूप में हुई है। इस मामले की जांच अब निगदू पुलिस कर रही है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा