जर्मनी जाकर पढ़ना चाहते थे दो दोस्त, एक साथ दोनों की मौत, तीन दिन बाद मिला शव
Haryana Panipat Crime news पानीपत के तीन दोस्तों की कार का टायर फट गया। कार दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। कार निकाल ली गई लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की गई। तीन दिन बाद उनका शव मिला है।
पानीपत, जेएनएन। तीन दिन पहले पानीपत की दिल्ली पैरलल नहर में कार सहित गिरे दो दोस्तों का शव मिला गया। जतिन और नीरज की कार नरायणा और बुड़शाम गांव के बीच नहर में गिर गई। हादसे की वजह कार का टायर फटना था।
20 वर्षीय जतिन और नीरज दिल्ली एंबेसी में इंटरव्यू देकर बुधवार देर शाम पानीपत लौट रहे थे। जतिन पानीपत के विकास नगर वासी सुरेंद्र का बेटा था। सुरेंद्र ने बताया कि बेटा अपने साथी नीरज वासी टीडीआइ सिटी, पानीपत के साथ दिल्ली एंबेसी में इंटरव्यू देने गया था। कार नीरज की थी। 12वीं के बाद दोनों विदेश में पढ़ाई करना चाहते थे। नीरज के पिता मुल्तान सिंह ने घटना की जानकारी दी। जतिन इकलौता था। वहीं नीरज दो भाइयों में बड़ा था।
फरवरी 2020 में दोनों को जर्मनी जाना था। पुलिस को लोगों से नहर में कार गिरने की सूचना मिली। शनिवार सुबह दस बजे दोनों के शव मिले। दोनों के शव घटना स्थल से करीब पांच किमी दूर मिले। वहीं शव मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को लेकर सिविल अस्पताल गई।
दिल्ली पैरलल नहर में दस दिनों में दो बार गिरी कारनारायणा और बुड़शाम के बीच 10 दिनों में दो कारें दिल्ली पैरलल नहर में गिरी हैं। इनमें एक उद्यमी की मौत हो चुकी है। किसान आंदोलन के दौरान राशन लेकर जा रहे दो युवकों की सिवाह पुल के पास नहर में कार गिरने से मौत हो चुकी है। रोड के पश्चिमी किनारे अवरोधक नहीं होने से लोगों में रोष है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Day 2021 आजादी के बाद दो बार पानीपत आए थे गांधीजी, उनकी सोच से बनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री
ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Day 2021 बापू से 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी हरियाणा की 16 साल की लड़की की जिंदगी