Corona Updates: हरियाणा में बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा, करनाल, पानीपत सहित इन जिलों में बढ़े केस
Corona Update News हरियाणा में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। कुरुक्षेत्र पानीपत अंबाला कैथल जींद यमुनानगर सहित करनाल में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। अब तो मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक संक्रमित मिल रहे हैं।
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में कोरोना केस एक हजार के पार हो चुके हैं। अब तो लगातार केस बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित 596 गुरुग्राम में मिले। वहीं जीटी बेल्ट के जिले करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा।
करनाल में 20 केस
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के 20 नए पाजिटिव केस मिले जबकि 43 व्यक्ति ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 8,32,462 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 806 सैंपल लिए गए। लिये गए कुल सैंपल में अब तक 49,607 पाजिटिव केस सामने आए थे। इनमें 48,810 मरीज ठीक हो गए है। जिले में अब कोरोना वायरस के 197 एक्टिव केस हैं।
कुरुक्षेत्र में 26 केस
कोरोना के 26 नए केस आए हैं। इसके साथ 31 मरीजों को रिकवर होने से छुट्टी दे दी है। अब 119 मरीज एक्टिव हैं। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि 26 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव आई है और 31 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27590 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 27070 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि अब तक कोरोना पाजिटिव 401 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पाजिटिव 113 मरीज को होम आइसोलेशन और छह मरीजों को अस्पताल में रखा गया है। लोगों को कोरोना की गाइडलाइन की पालना करनी चाहिए।
पानीपत में 14 कोरोना संक्रमित
पानीपत में दो साल की बच्ची से लेकर 72 साल के बुजुर्ग तक कुल 14 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव मिले। सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने बताया कि एक्टिव केसों की संख्या 81 है। इनमें से 75 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक मरीज सरकारी अस्पताल में और पांच निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। जिला में अब तक 680 मरीजों की मौत हो चुकी है।