Dadi Ka Swag: हरिद्वार में हर की पौड़ी पुल से गंगा में लगा दी छलांग, Video Viral
हरिद्वार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक दादी हर की पौड़ी में पुल से उफनाती गंगा नदी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं। दादी को कूदते देख सांस थम सी जाती है। हालांकि कुछ ही देर में दादी नदी पार कर जाती हैं।
पानीपत, जेएनएन। एक दादी का स्वैग सामने आया है। दादी का स्वैग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। उफनाती गंगा में दादी छलांग लगा देती हैं। कुछ देर के लिए देखने वालों की सांसें थम जातीं। हालांकि कुछ ही देर में दादी मछली की तरह तैरकर गंगा नदी को पार कर जातीं। घाट के किनारे खड़े लोगों ने लोगों ने ताली बजाकर दादी के स्वैग का स्वागत किया।
हरिद्वार हर की पौड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला गंगा नदी के पुल पर खड़ी है। कुछ ही देर में देखते ही देखते महिला गंगा नदी में छलांग लगा देती। महिला का इस तरह का स्टंट देखकर हर कोई हैरान हो गया। बुजुर्ग महिला को कूदते देख लोगों ने सोचा भी नहीं कि वे तैर पाएंगी। लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित करते हुए मच्छली की तरह पल भर में गंगा नदी को पार कर गईं।
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पुल पर दादी का स्वैग। उफनाती गंगा में लगा दी छलांग। pic.twitter.com/ao3zbVZbiz— Anurag shukla (@Aanuragshukla) June 28, 2022
बताया जा रहा है कि महिला हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में आ रहे कॉमेंट्स में उन्हें अलग अलग जगह का बताया जा रहा। उनकी उम्र करीब 70 साल के आसपास बताई जा रही है। पहले बुजुर्ग महिला हरकी पैड़ी में स्नान कर रही थीं। तभी पुल से युवाओं को कूदते देखकर दादी में भी जोश आ गया और कुछ ही देर में पुल पर आ गईं।
वीडियो में दिख रहा है कि दादी रेलिंग को पार कर जाती हैं। उनके पास खड़े एक युवक ने उन्हें कूदने के लिए इशारा किया। मानों युवा बता रहा है कि दादी को किधर कूदना है। देखते ही देखते दादी ने उफनाती गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि अब क्या होगा। हालांकि दादी उफनाती गंगा नदी में तैरती नजर आईं। वहीं, महिला के छलांग लगाते देख लोग हैरान रह गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों दादी के इस अंदाज को देख खुद को रोक नहीं पाए। लोगों ने तालियां बजाकर दादी के स्वैग का स्वागत किया।
पुरानी हो सकती है वीडियो
पुलिस के मुताबिक, वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वीडियो पुरानी हो सकती है। अब वायरल हो रही है। दादी की पहचान की जा रही है। अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।