Move to Jagran APP

चक्रवाती तूफान जवाद से कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हरियाणा में दो दिन बारिश

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच व छह दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना बनी। पंजाब हरियाणा उत्तरी राजस्थान तथा दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:19 PM (IST)
चक्रवाती तूफान जवाद से कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हरियाणा में दो दिन बारिश
Weather Update: हरियाणा में दो दिन रहेगी बारिश

करनाल, जागरण संवाददाता। हरियाणा में एक डेढ़ महीने के बाद एक बार फिर मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में बरसात व पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर के आसपास एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों पर आया था। जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर गिलगित बालटिस्तान मुजफ्फराबाद लद्दाख हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड के कई भागों में हिमपात देखा गया था। उस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में भी बरसात की गतिविधियां दर्ज की गई थी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हुई थी। उसके बाद से कोई भी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों पर नहीं आया तथा मौसम लगभग शुष्क बना रहा। लेिकन अब मौसम में परिवर्तन संभव है। छह दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

हरियाणा में नहीं दिखेगा असर

चक्रवाती तूफान जवाद के कारण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो चक्रवाती तूफान जवाद का हरियाणा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

नवंबर में देखे गए 12 हल्के पश्चिमी विक्षोभ

नवंबर में 12 हल्के पश्चिमी विक्षोभ देखे गए, लेकिन उनका प्रभाव न तो पहाड़ों पर ही अधिक रहा और ना ही मैदानी इलाकों में। सर्दियों के मौसम का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ 5 दिसंबर के आसपास जम्मू कश्मीर पहुंचेगा तथा 5 और 6 दिसंबर के दौरान पहाड़ों के अधिकांश विभागों में वर्षा तथा बर्फबारी देखी जाएगी। जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश है तथा उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर मध्यम से भारी हिमपात संभव है। बरसात की गतिविधियां भी कई इलाकों में रह सकती हैं। 

हरियाणा व पंजाब के ऊपर बन सकता है चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान तथा दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की गतिविधियां हो सकती हैं। इन राज्यों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इन बरसात के गतिविधियों से दिल्ली तथा उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी वायु प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.