बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहक परेशान
बैंकों ने शटर बंद कर हड़ताल का नोटिस चस्पा कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए अधिकारी भी बैंकों में काम नहीं कर पाए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : बैंक यूनाइटेड फोरम आफ इंडिया के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल रही। जिले के बैंकों में तैनात 3200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों का कामकाज ठप रहा है। बैंकों ने शटर बंद कर हड़ताल का नोटिस चस्पा कर दिया। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए अधिकारी भी बैंकों में काम नहीं कर पाए। बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी-अपनी शाखा के सामने प्रदर्शन किया। बैंकों का काम ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर ग्राहक बैंकों के चक्कर लगाते रहे।
यूनियन बैंक स्टाफ यूनियन महासचिव सीके अग्रवाल ने बताया कि सभी बैंक कर्मचारी बैंकों के निजी करण के विरोध में दो दिन की हड़ताल पर है। सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। सात बड़े बैंक बनाए जा रहे हैं। बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज, सेंट्रल बैंक, पंजाब एंड सिध बैंक को मर्ज किया जाना है। दो बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है।
पानीपत में 274 बैंक शाखाएं है। जिनमें तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है। सभी कर्मचारी बैंकों के मर्ज और निजीकरण के खिलाफ है। कर्मचारी नेताओं का कहना है सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। चार दिनों तक लगातार बैंक बंद
बैंक कर्मचारियों ने शनिवार रविवार के अवकाश को देखते हुए सोमवार, मंगलवार की हड़ताल की। इससे चार दिनों तक बैंक में काम काज नहीं हो सका। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि हड़ताल से दो दिन में करीब 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। एटीएम खाली हुए, निजी बैंक खुले
हड़ताल के पहले दिन ही एटीएम खाली हो गए। बैंक शाखाओं के साथ एटीएम खुले थे। जिले के 28 निजी बैंक शाखाएं खुली रही। सार्वजनिक बैंकों में हड़ताल के कारण क्लीयरिग प्रभावित हुई। पासबुक पूरी नहीं हो पाई : सलीम
कृष्ण पूरा से स्टेट बैंक में पासबुक पूरी करवाने आए सलीम ने बताया कि बैंक बंद होने से परेशानी बढ़ गई। अब कल ही बैंक आना पड़ेगा। सुबह काम से अवकाश लेकर पहुंचा था। नकदी नहीं निकाल सका : अरविद
अरविद ने कहा कि वह नकदी निकलवाने के लिए आया है। एटीएम अभी बना नहीं है। बैंक बंद देख धक्का लगा। चार दिनों तक परेशानी रहेगी। अब बताया गया कि बुधवार को बैंक खुलेंगे।