Move to Jagran APP

पांच साल में साढ़े तीन गुना बढ़ा फसल बीमा योजना का प्रीमियम

किसानों की फसलों का बीमा हर वर्ष महंगा होता जा रहा है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू होने के पांच वर्ष बाद साढ़े तीन गुना तक बीमा प्रीमियम में वृद्धि हुई है।

By Edited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 09:55 AM (IST)
पांच साल में साढ़े तीन गुना बढ़ा फसल बीमा योजना का प्रीमियम
पांच साल में साढ़े तीन गुना बढ़ा फसल बीमा योजना का प्रीमियम

कपिल पूनिया, पानीपत किसानों की फसलों का बीमा हर वर्ष महंगा होता जा रहा है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू होने के पांच वर्ष बाद बीमा प्रीमियम की दरों में साढ़े तीन गुना तक वृद्धि हुई है। सबसे अधिक कपास का प्रीमियम 3081 रुपये बढ़ा। इसके बाद जिले की प्रमुख फसल धान के प्रीमियम में 514 रुपये गेहूं में 186 रुपये और सरसों के प्रीमियम में 169 रुपये प्रति एकड़ की बढ़ोत्तरी हुई है।

loksabha election banner

जिले के किसानों की संख्या लगभग 60 हजार है। वर्ष 2019 में जिले के करीब 20 हजार किसानों ने फसलों का बीमा कराया था, लेकिन प्रीमियम बढ़ने के कारण इस बार अब तक केवल 750 किसानों ने ही बीमा कराया है। खरीफ और रबी फसल का वर्ष वार बीमा प्रीमियम वर्ष 2016 खरीफ फसल कपास - 1200 धान - 1250 बाजरा - 550 मक्का - 500 रबी फसल गेहूं - 825 जौ - 375 सरसों - 412 चना - 375 वर्ष 2017 खरीफ फसल कपास - 1380 धान - 1430 बाजरा - 670 मक्का - 720 रबी फसल गेहूं - 907 जौ - 502 सरसों - 540 चना - 390 वर्ष 2018 खरीफ फसल कपास - 1440 धान - 1470 बाजरा - 720 मक्का - 830 रबी फसल गेहूं - 997 जौ - 607 सरसों - 570 चना - 422 सूरजमुखी - 585 वर्ष 2019 खरीफ फसल कपास - 1553 धान - 1556 बाजरा - 740 मक्का - 766 रबी फसल गेहूं - 945 जौ - 611 सरसों - 577 चना - 444 सूरजमुखी- 592 वर्ष 2020 खरीफ फसल कपास - 4281 धान - 1764 बाजरा - 830 मक्का - 882 रबी फसल गेहूं - 1011 जौ - 661 सरसों - 681 चना - 505 सूरजमुखी- 661


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.