पानीपत जिले में बढ़ता जा रहा अपराध
परिवार वालों ने उनको पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पति सुरेश को ज्यादा गहरी चोट लगने के कारण वह अभी तक बेहोश हैं।
संस, थर्मल-मतलौडा : वैसरी निवासी मनीषा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व उसके पति सुरेश के साथ गांव के ही नवीन, शेर सिंह, नीरज व तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। वे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने उनको पानीपत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके पति सुरेश को ज्यादा गहरी चोट लगने के कारण वह अभी तक बेहोश हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी से स्टीरियो व अन्य सामान चोरी
संस, थर्मल-मतलौडा : गांव भादढ़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह और उसका भाई कृष्ण अपनी फार्च्यूनर गाड़ी लेकर गांव खंडरा में ईट भट्टे पर हिसाब करने गए थे। हिसाब किताब करके जब वो वापस आ रहे थे तो रास्ते में घने कोहरे के कारण उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। जवह और उसका भाई गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर अन्य वाहन की सहायता से अपने घर चले गए। अगले दिन आकर उन्होंने देखा तो अज्ञात चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें लगा कीमती स्टीरियो, आधार कार्ड व अन्य सामान चोरी कर लिया।
देवर ने छेड़खानी की, महिला को घर से निकाला
जासं, पानीपत : माडल टाउन क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पति, सास-ससुर और देवर मारपीट कर दहेज की मांग करने लगे। पति तलाक देने के लिए दबाव डालने लगा। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान देवर ने छेड़खानी की। उसने पति को इस बारे में बताया। सास-ससुर ने देवर को समझाने की बजाय उसे ही मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। माडल टाउन थाना पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।