Move to Jagran APP

अंबाला में बढ़ रहा क्राइम ग्राफ, राइस मिलर के घर की लूट की वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश

अंबाला में क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्‍य गृहमंत्री का शहर होने के बावजूद 2019 की अपेक्षा 2020 में ज्यादा वारदात हुईं। अब बुधवार को राइस मिलर के घर लूट की वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 01:41 PM (IST)
अंबाला में बढ़ रहा क्राइम ग्राफ, राइस मिलर के घर की लूट की वारदात ने उड़ाए पुलिस के होश
राइस मिलर के घर लूट की वारदात।

अंबाला, जेएनएन। चोरी की वारदातों ने जहां जिला पुलिस की नींद हराम कर रखी हैं। वहीं डकैती व लूट जैसी बड़ी वारदतों ने पुलिस के और अधिक परेशानी खड़ी कर दी है। इसका ताजा उदाहरण वैशाखी वाले दिन सेक्टर-9 में राइस मिलर कुलशेर सिंह के साथ हुई लूट की वारदात है। ऐसे में पुलिस के सामने एक और नयी घटना अब चुनौती बन गई। वहीं अगर जिला में हुई डकैती के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो 2019 में जहां एक, वहीं 2020 में पांच डकैती की वारदातें हुई, यानी जिला में दो सालों में कुल छह डकैती की वारदातें हो चुकी है। इसके चलते जिला में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हो गये लूट, डकैती जैसी बड़ी घटनाएं आम सी बात हो गई है।

loksabha election banner

इस तरह से बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

नाम        2019-2020

डकैती        6

लूट        36

मामलों में पुलिस का वर्क आउट

नाम        2019-2020

डकैती        3

लूट        26

कुरुक्षेत्र व यमुनानगर भी डकैती बढ़ रही

अंबाला में जहां लूट व डकैती जैसी वारदातें बढ़ रही, वहीं पड़ोसी जिले यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भी ये वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। आंकड़ों के मुताबिक यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में 2019 व 2020 में कुल 19 मामले डकैती के दर्ज किए गये, जबकि 10 मामले अभी भी ऐसे जो अनट्रेस हैं। इन मामलों के कई अपराधी ऐसे जो पुलिस की नजरों से काफी दूर निकल चुके होंगे जिन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। बता दें जिला में लूट व डैकेती की वारदातें लगातार बढ़ रही है जिस पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही। हर दूसरे व तीसरे तीन लूट की वारदातें सामनें आ रही हैं। जिला में चोरी के अलावा लूट व डकैती जैसी बड़ी वारदातें होने से लोग भी काफी सहमे हुए हैं। लोगों को डर है कही बीच रास्ते उनके साथ कोई बड़ी घटना न हो जाएग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.