Move to Jagran APP

चचेरे भाई ने रिश्ते किए तार-तार, गर्भवती हुई किशोरी, इधर महिला पर तेजाब फेंका Panipat News

पांच माह तक चचेरा भाई पांच माह से दुष्कर्म कर रहा था। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। वहीं महिला ने अश्लील हरकत का विरोध किया तो उस पर तेजाब फेंका गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 05:08 PM (IST)
चचेरे भाई ने रिश्ते किए तार-तार, गर्भवती हुई किशोरी, इधर महिला पर तेजाब फेंका Panipat News

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। समाज में बढ़ रहीं अपराधिक प्रवृत्तियों को उजागर करने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। एक तरफ चचेरे भाई ने ही रिश्ते तार-तार किए। तो दूसरी तरफ महिला ने अश्लील हरकत का विरोध किया तो आरोपित ने उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

चचेरा भाई पांच माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। इसी बीच किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को पांच माह की गर्भवती बताया। इस पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने महिला पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

पांच माह तक किया दुष्कर्म

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने बदनामी का डर दिखाकर चुप कर दिया। इस तरह वह पांच माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। 

पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

सुनीता, एसएचओ, महिला थाना।

महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर तेजाब फेंका

सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मोहलखेड़ा निवासी चतर सिंह अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता था और अश्लील इशारे करता था। गत दो नवंबर दोपहर बाद जब वह घर की तरफ लौट रही थी तो चतर सिंह ने उसकी तरफ अश्लील इशारा किया तो उसने उसका विरोध किया। जिस पर चतर सिंह ने अपने पास मौजूद तेजाब के डिब्बे को उसकी तरफ फेंक दिया। तेजाब उसके कपड़ों पर जा पड़ा और शरीर के कुछ हिस्से पर छींटे भी लगे। सदर नरवाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चतर सिंह के खिलाफ तेजाब फेंकने की कोशिश केस दर्ज किया है, हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.