Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में कंपनी एग्जीक्यूटिव को मामा के लड़के ने ही मारी थी गोलियां, लेन-देन का था मामला

कुरुक्षेत्र के आकाश नगर में एक पेस्टीसाइड कंपनी के एग्जीक्यूटिव शुभम पर गोली उसके मामा के लड़के ने चलाई थी। वह उसके साथ पहले से रंजिश रखता था।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:12 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में कंपनी एग्जीक्यूटिव को मामा के लड़के ने ही मारी थी गोलियां, लेन-देन का था मामला
कुरुक्षेत्र में कंपनी एग्जीक्यूटिव को मामा के लड़के ने ही मारी थी गोलियां, लेन-देन का था मामला

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। आकाश नगर में एक पेस्टीसाइड कंपनी के एग्जीक्यूटिव शुभम पर गोली उसके मामा के लड़के ने चलाई थी। वह उसके साथ पहले से रंजिश रखता था। आरोपित और एग्जीक्यूटिव पहले अवैध शराब का काम करते थे। उनके  खिलाफ सहारनपुर उत्तर प्रदेश में मुकदमा भी दर्ज है। उसकी हालात में कुछ सुधार है। हमलावरों ने शुभम के साले पर भी गोली चलाई थी। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने एक को नामजद कर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

अक्षय निवासी दथैड़ा थाना झिझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी चेचेरी बहन रिम्मी की शादी शुभम वासी सैयदपुरा थाना नागल जिला सहारनपुर के साथ हुई थी। कई साल पहले उसके जीजा शुभम का उसके रिश्ते के मामा राजेश उर्फ जस्सी उर्फ कागी वासी हैबतपुर थाना निगदु जिला करनाल के साथ अच्छी उठ बैठ थी। दोनों अवैध शराब की तस्करी करते पकड़े गए थे। इसमें जिला सहारनपुर मे मुकदमा दर्ज हो गया था। इसी संबंध में पैसों के लेन देन में इनका आपस मे मन मुटव रहता था। राजेश उर्फ कागी ने शुभम के प्रति रंजिश बना ली। एक बार राजेश उर्फ जस्सी ने शुभम पर कस्सी से भी हमला किया था।

उसका जीजा शुभम पिछले सालों से आकाश नगर में किराये के मकान मे अपने परिवार सहित रह रहा है। वह यहां दवाइयों का काम करता है। वह अपने जीजा शुभम के घर 12 अगस्त को मिलने आया हुआ था। दोपहर करीब 1:15 बजे दोपहर खाना खाने के लिए शुभम की मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले थे। वे मकान से करीब दो सौ मीटर आगे टी-प्वाइंट से टर्न लिया तो एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए। उनकी मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर उसके जीजा शुभम पर गोली चला दी। शुभम की एक बाजू में गोली लग गई और वह नीचे गिर गया। आरोपित ने उसके ऊपर भी फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। उसके भागने पर पीछे से भी एक गोली चलाई। वह कुछ देर बाद उसके जीजा शुभम की छाती में गोली लगी मिली। उसने बताया कि गोली राजेश उर्फ जस्सी उर्फ कागी वासी हैबतपुर जिला करनाल और उसके एक साथी ने चलाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.