Move to Jagran APP

वेलेंटाइन डे पर रचाई शादी, घर से निकाला, खर्च नहीं दिया तो कोर्ट ने जेल भेजा

वेलेंटाइन डे पर शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने जब कोर्ट पहुंची तो खर्च देने का आदेश दिया। जब खर्च नहीं दिया तो उसे जेल भेज दिया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 04:53 PM (IST)
वेलेंटाइन डे पर रचाई शादी, घर से निकाला, खर्च नहीं दिया तो कोर्ट ने जेल भेजा
वेलेंटाइन डे पर रचाई शादी, घर से निकाला, खर्च नहीं दिया तो कोर्ट ने जेल भेजा

पानीपत यमुनानगर, [शैलजा त्यागी]। वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को शादी के बंधन नवविवाहिता जो अरमान लेकर ससुराल गई। चंद महीनों में ही सारे धूमिल हो गए। पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह मायके आ गई। यहीं पर बेटी को जन्म दिया। उम्मीद थी बेटी के जन्म के बाद ससुरालियों का दिल पसीज जाएगा। उसे और बेटी को अपना लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हार कर महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने महिला व बेटी का तीन-तीन हजार रुपये प्रति माह खर्चा तय कर दिया। उसके पति को आदेश दिए कि वह हर महीने उन्हें खर्चा देगा। 28 महीने बीत जाने पर पति ने पत्नी व बेटी की सुध नहीं ली। एक भी पैसा नहीं दिया। गुजारे के लिए  महिला को झाडू का काम करना पड़ा। अदालत ने उसके पति को एक साल के लिए जेल भेज दिया।  

loksabha election banner

एडवोकेट शिवदयाल मुसिंबल ने बताया कि महिला के पति ने कोर्ट में खर्चा देने से साफ इंकार कर दिया। केस की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट की न्यायधीश निधि बंसल ने जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी के पुनीत सोनी को जेल भेजा है।

डिमांड करते थे विवाहिता से 

फरवरी 2015 को महिला की शादी जगाधरी के पुनीत से हुई। शादी में परिजनों ने हैसियत से ज्यादा खर्च किया और खूब आवभगत की। महिला के परिजनों को लगा कि उनके दामाद का बिजनेस ठीक है। उनकी बेटी सुखी रहेगी। नवेली दुल्हन बहुत सारे अरमान लेकर ससुराल गई। एडवोकेट ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पुनीत ने महिला को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। पहले उससे मोटरसाइकिल की मांग की गई। बाद में रुपयों को भी डिमांड हुई। पूरी न होने पर मारपीट शुरू हो गई। महिला को घर से निकाल दिया। 

करनाल में इलाज के बहाने सम्मोहित कर दुष्कर्म करने का आरोप

शहर के एक ज्योतिषी व खुद को तन्त्र विद्या शास्त्री बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस बारे में उसने अपनी जेठानी को बताया तो उसने शहर के मशहूर ज्योतिषी व कथित रूप से तंत्र विद्या के जानकार से इलाज करवाने की सलाह दी। गत 14 मार्च को पीडि़त महिला अकेले तांत्रिक के पास चली गई। उसने तांत्रिक को अपने पति की परेशानी से अवगत करवाया। तांत्रिक ने कहा कि वह पूजा पाठ करके उनके सारे कष्ट दूर कर देंगे। इसके बाद तांत्रिक ने कमरे की कुंडी लगा दी और कहा कि मैं कमरा बंद करके ही पूजा करता हूं। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसका उसने विरोध भी किया। 

सास के साथ पहुंची महिला

तांत्रिक ने विवाहिता से कहा कि अपने पति का इलाज करवाने के लिए यह सब करना पड़ेगा। इसके बाद तांत्रिक ने उसे घर भेज दिया और अगले दिन आने को कहा। अगले दिन 15 मार्च को वह अपनी सास के साथ तांत्रिक के पास गई तो तांत्रिक ने उसकी सास को कमरे के बाहर भेज दिया। आरोपित ने उसे सम्मोहित कर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका नुकसान कर देगा। पीडि़ता के अनुसार, घर वापस आने पर भी उसे पूरी तरह से होश नहीं था। 17 मार्च को उसने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसके बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

एक विवाहिता द्वारा तांत्रिक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए है।महिला की शिकायत के आधार पर तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

- मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.