Move to Jagran APP

निगम कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नपा कर्मियों ने सोमवार को चौथे दिन कर्मिक भूख हड़ताल की। कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन को सभी कर्मचारियों के काम छोड़कर भूख हड़ताल पर बैठ जाने की धमकी देते हुए कहा कि इस दौरान किसी तरह की स्थिति बिगड़ती है तो प्रशासन खुद इसके लिए जिम्मेदार होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:57 AM (IST)
निगम कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
निगम कर्मचारियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नपा कर्मियों ने सोमवार को चौथे दिन कर्मिक भूख हड़ताल की। कर्मचारी नेताओं ने प्रशासन को सभी कर्मचारियों के काम छोड़कर भूख हड़ताल पर बैठ जाने की धमकी देते हुए कहा कि इस दौरान किसी तरह की स्थिति बिगड़ती है तो प्रशासन खुद इसके लिए जिम्मेदार होगा।

loksabha election banner

भूख हड़ताल की अध्यक्षता शाखा प्रधान सुभाष चंडालिया ने की, जबकि संचालन सर्वकर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान सतपाल सिरसवाल ने किया। सुभाष चंडालिया ने कहा कि नगर निगम में सफाई के नाम पर मोटा खेल खेला जा रहा है। कंपनी सफाई कर्मियों को मनमाने ढंग से लगा और हटा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। यूनियन ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर और सचिव तेजपाल ने कहा कि नगर निगम आयुक्त को कर्मचारियों की नाराजगी के विषय में अवगत करा दिया गया है।

भूख हड़ताल पर ये बैठे

सोमवार को भूख हड़ताल पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव बागड़ी, बनारसी, सूरजपाल, प्रवीण, धर्मवीर, अनिल, राजकुमार, सुशील, विनोद, महावीर, कर्मवीर और विक्रम सुबह से शाम पांच बजे तक बैठे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.