Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में कोरोना की रफ्तार तेज, लैब टैक्निशियन और दो डाक्टरों सहित 148 नए कोविड पाजिटिव केस

कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के संपर्क से बढ़ रहा कोरोना। 148 केस सामने आए हैं। 148 में से 142 केस संपर्क में आने से आए। 148 में से 65 महिलाएं और 85 पुरुष शामिल। 148 में से मात्र छह केस विदेश के शामिल।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:59 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में कोरोना की रफ्तार तेज, लैब टैक्निशियन और दो डाक्टरों सहित 148 नए कोविड पाजिटिव केस
कुरुक्षेत्र में कोरोना के 148 केस मिले।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को एक लैब टैक्निशियन और दो डाक्टरों सहित 148 कोरोना के पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें छह विदेश से आए पाजिटिव केसों को छोड़कर 142 केस पाजिटिव केस एक दूसरे संपर्क में आने से आए है। जिले के लोग कोविड-19 के नियमों की सही से पालना करे तो निश्चित रूप से यह आंकड़ा कम हो सकता है।

loksabha election banner

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में अब तक कुरुक्षेत्र में छह लाख 17 हजार 884 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 22156 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पाजिटिव 537 मरीज एक्टिव है। उन्होंने बताया कि जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी रेट 96.12 पर है और सैंपल पाजिटिव रेट घटकर 3.72 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 148 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 65 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 23051 पाजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 22156 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पाजिटिव 358 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 496 मरीजों को होम आइसोलेशन व 41 मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।

110 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश

जिलाधीश एवं डीसी मुकुल कुमार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिले में 110 स्थानों पर कोरोना पाजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। इसके अलावा क्षेत्रों में सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। इसके साथ 79 स्थानों से कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.