Move to Jagran APP

यमुनानगर में सात कोरोना संक्रमितों की मौत, 412 मरीज हुए ठीक

यमुनानगर में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं रुक रहा है। एक के बाद एक मौत हो रही हैं। सात और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 299 नए केस सामने आए हैं। हालांकि रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 05:58 PM (IST)
यमुनानगर में सात कोरोना संक्रमितों की मौत, 412 मरीज हुए ठीक
यमुनानग्रर में सात कोरोना संक्रमित की मौत।

यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वीरवार काे सात कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जबकि कोविड प्रोटोकॉल से 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया। जिले में 299 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 412 मरीज ठीक हुए हैं।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 21 हजार 877 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 19 हजार 633 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले से तीन लाख सात हजार 566 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से दो लख 80 हजार 503 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 2193 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।

वीरवार को हमीदा निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की ईएसआइ अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी थी। विष्णुनगर निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की मौत सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई। उन्हें भी कई अन्य बीमारियां थी। तिगरी गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई। वह भी कोरोना संक्रमित थी।

सिंगपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत ईएसआई जगाधरी अस्पताल में हुई। माडल टाउन निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की मौत पंचकूला के निजी अस्पताल में हुई। वह कोरोना संक्रमित थे। इसके साथ ही उनके फेफड़े भी खराब हो चुके थे। माडल टाउन निवासी 43 वर्षीय अधेड़ की मौत मोहाली के निजी अस्पताल में हुई। मुंडामाजरा गांव निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत सिविल अस्पताल यमुनानगर में हुई।

मृतक महिला की पहचान को लेकर हंगामा 

तिगरी निवासी 50 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल यमुनानगर में मौत हुई। टीम उनका शव लेकर श्मशान घाट में पहुंची। यहां पर जब स्वजनों ने उसके कागजात देखे, तो उनमें केवल महिला का नाम लिखा था। पति का नाम नहीं था। जिस पर स्वजनों ने एतराज करते हुए हंगामा किया। स्वजनों का कहना था कि किट में शव आया है। कागजों में पूरा नाम नहीं है। ऐसे में कैसे पता लगेगा कि शव किसका है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आरोप था कि इलाज में भी लापरवाही बरती गई। बाद में सिविल अस्पताल में से मृतक महिला के सभी दस्तावेज मंगवाए और वह परिवार के लोगों काे दिखाए। इसके साथ ही किट को खोलकर महिला का चेहरा दिखाया गया। जिसके बाद ही स्वजन संतुष्ट हुए।

इनका कोविड प्रोटोकॉल से संस्कार 

बिहार निवासी 56 वर्षीय महिला की मौत भी सिविल अस्पताल में हो गई। जबकि बैंक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत गाबा अस्पताल में हो गई। राजा राम कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। टापू खदरी निवासी 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गंगानगर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। छछरौली निवासी 72 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इन सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत संस्कार किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.