Move to Jagran APP

यमुनानगर में 223 नए कोरोना संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम

यमुनानगर में 233 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत की बात ये है कि 332 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि चार संक्रमितों की मौत भी हुई। यमुनानगर में 1813 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1309 मरीजों को होम आइसोलेट हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 05:37 PM (IST)
यमुनानगर में 223 नए कोरोना संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
यमुनानगर में चार कोरोना संक्रमितों की मौत।

यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना के केसों में कमी आ रही है। शुक्रवार को जिले में 233 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 332 मरीज ठीक हुए हैं। चार संक्रमितों की मौत स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हुई है। अब जिले में 1813 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 1309 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक 22 हजार 110 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 19 हजार 965 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले से तीन लाख नौ हजार 121 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से दो लाख 82 हजार 427 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस समय जिले की रिकवरी दर बढ़कर 90.20 फीसद पर पहुंच गई है। पॉजिटिविटी रेट 7.15 फीसद है। अभी 1574 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ईस्ट भाटियानगर निवासी 39 वर्षीय युवक को सिविल अस्पताल यमुनानगर में दाखिल कराया गया था। वह कोरोना संक्रमित हुआ था। उसकी मौत हो गई। प्रोफेसर कालोनी निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई। थंब का माजरा गांव निवासी 44 वर्षीय अधेड़ की मौत गाबा अस्पताल में हुई। माली माजरा गांव निवासी 68 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हुई है। इन सभी का कोविड प्रोटोकॉल से संस्कार किया गया। इसके अलावा गूंदियाना से 45 वर्षीय महिला, अंबाला निवासी 48 वर्षीय महिला, लेबर कालोनी निवासी 51 वर्षीय महिला, राम कालोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, फर्कपुर निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हो गई। इनका भी कोविड प्रोटोकॉल से संस्कार हुआ। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इनकी कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्‍त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्‍हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई

 यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.