यमुनानगर में कोरोना वायरस से दो बुजुर्गों की मौत, 338 नए केस
हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना वायरस के 338 नए केस मिले। वहीं एक राहत भरी खबर हैं। 318 ने दी बीमारी को मात। हालांकि कोरोना वायरस से दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत। ऐसे में सावधानी बरने की जरूरत है।
यमुनानगर, जेएनएन। कोरोना वायरस पांव पसारता जा रहा है। सावधानी बरतनी जरूरी है। रविवार को जिले में कोराना संक्रमण के 338 नए केस मिले। कोरोना वायरस से दो वृद्ध महिलाओं की जान ले ली। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पहले से संक्रमित लोगों में से 318 ने कोरोना को मात दी। अब तक 13,209 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 11724 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 88.79 फीसद रहा। 112 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन मुक्त किया गया है।
इनकी हुई कोरोना से मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रादौर के गुरुद्वारा गली निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। वहीं माडल टाउन निवासी 73 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत भी निजी अस्पताल में हुई। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने कराया। जिले में अब तक 209 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक निजी अस्पतालों में मौत हो रही है।
1970 रिपोर्ट लंबित
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1279 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 1087 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 40 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 152 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक दो लाख 69243 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से दो लाख 52254 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
नाइट कफ्र्यू में घूमने पर केस दर्ज
महाराणा प्रताप चौक के नजदीक शनिवार रात नाइट कफ्र्यू में बेवजह घूम रहे कार चालक पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। रात को वह महाराणा प्रताप चौक पर रात करीब 12 बजे विश्वकर्मा चौक की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मी ने कार को रोकने के लिए टार्च जलाकर इशारा किया जो कार चालक ने अपनी कार को नहीं रोका और वहां से फरार हो गया। उन्होंने कार का नंबर नोट कर दिया। एक शिकायत उन्होंने थाने में दी जिसके आधार पर पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर लिया।