Move to Jagran APP

Kaithal के बाद Karnal में टूटा Corona संक्रमण का रिकॉर्ड, 11 पॉजिटिव मरीजों से हड़कंप

बरसत से 4 केस चौरा से 2 केस अशोक विहार कंबोपुरा से 3 जलमाना से 1 केस मामला मिला है जबकि जेल में मिला एक संक्रमित डेहा बस्ती यमुनानगर का निवासी है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:59 PM (IST)
Kaithal के बाद Karnal में टूटा Corona संक्रमण का रिकॉर्ड, 11 पॉजिटिव मरीजों से हड़कंप
Kaithal के बाद Karnal में टूटा Corona संक्रमण का रिकॉर्ड, 11 पॉजिटिव मरीजों से हड़कंप

पानीपत/करनाल, जेएनएन। कैथल के बाद करनाल में कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड टूूूूटा है। करनाल में भी एक दिन में 11 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब करनाल में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 66 हो गई है। संक्रमित मरीजों की लगातार संख्‍या बढ़ने से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप मच गया है।

loksabha election banner

देश को अनलॉक किया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार से जिले में अनलॉक के पहले दिन यानि एक जून को कोरोना के छह पॉजिटिव केस मिले थे। जिसमें से 02 पानीपत के थे। अनलॉक के दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई। जिले का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है। 

यहां से मिले हैं केस 

लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या को लेकर प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। पॉजिटिव केसों में बरसत से 4 केस, चौरा से 2 केस, अशोक विहार कंबोपुरा से 3, जलमाना से 1 केस मामला मिला है, जबकि एक अन्य मामला डेहा बस्ती यमुनानगर का शामिल है। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की बताई जाती है। लगातार 15 दिन से कोरोना के केसों में इजाफा होता जा रहा है। पॉजिटिव केसों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मधुबन क्षेत्र के रहने वाले इन बच्चों के माता-पिता की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई थी। सभी केसों को अंबाला के मुलाना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर केस की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की मिली है।

सोमवार को माता-पिता आए थे पॉजिटिव, तीनों बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

मधुबन क्षेत्र के अशोक विहार में सोमवार को पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में उनके 7 से 13 साल के बीच तीन बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे परिवार को जांच के बाद अंबाला के मुलाना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भेज दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जिले में कोरोना को लेकर स्थिति

जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से आशंकित 7952 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 7654 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 229 की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक 426 व्यक्ति 0 से 28 दिन का सर्विलांस पूरा कर चुके हैं तथा 718 व्यक्ति अभी सर्विलांस में हैं। जिले में अब तक 66 पॉजिटिव केसों में से 27 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गये और 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा 38 केस एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डा. अश्विनी आहूजा ने बताया कि जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए उन सभी व्यक्तियों के सम्बंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन तथा आस-पास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। 

जानिये 11 पॉजिटिव केस की डिटेल 

1. बरसत के कैमला गांव में 47 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से लौटा था, जांच मे पॉजिटिव पाया गया।

2. चौरा के प्रेमनगर में 55 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।

3. चौरा के प्रेमनगर का बच्चा भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया, जांच में पॉजिटिव पाया गया।

4. बरसत के डेरा संजय नगर निवासी दिल्ली से लौटा था, जांच में पॉजिटिव मिला।

5. बरसत के डेरा संजय नगर के युवक की एक वर्षीय बेटी भी कोरोना की चपेट में।

6. बरसत के डेरा संजय नगर की 20 वर्षीय युवती दिल्ली से लौटी थी, जांच में पॉजिटिव पाई गई।

7. अशोक विहार का 10 वर्षीय देवांश कोरोना पॉजिटिव मिला है, उसके माता-पिता सोमवार को पॉजिटिव मिले थे, उनके संपर्क में आए थे।

8. अशोक विहार निवासी 13 वर्षीय प्राची कोरोना पॉजिटिव मिला है, उसके माता-पिता सोमवार को पॉजिटिव मिले थे, उनके संपर्क में आए थे।

9. अशोक विहार निवासी 7 वर्षीय वंश कोरोना पॉजिटिव है, उसके माता-पिता पॉजिटिव मिले थे, उनके संपर्क में आए थे।

10. जलमाना निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को पॉजिटिव मिली थी, केसीजीएमसीएच से मुलाना भेज दिया गया।

11. यमुनानगर की डेहा बस्ती निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति जिला जेल में पॉजिटिव मिला है। 

नोट : यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है। 

मंगलवार को कुल 11 केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमें करनाल जिले के 10 हैं। एक केस यमुनानगर का है। लोगों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करते रहें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते रहें। घर पर रहें। सुरक्षित रहें। 

निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.