ज्योतिषी दे रहे 'शुभ संकेत', राहु-केतु के राशि परिवर्तन व शनि की सीधी चाल से पस्त होगा कोरोना
हरियाणा के ज्योतिषी कोरोना को लेकर शुभ संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि राहु-केतु के राशि परविर्तन और शनि ग्रह की सीधी चाल काेरोना को पस्त होगा। इसके साथ ही कई अन्य गतिविधियों पर भी ग्रहीय बदलाव का असर पड़ेगा।
कुरुक्षेत्र, जेएननएन। कोरोना का संक्रमण लगातार फैलने की खबरों के बीच हरियाणा के ज्योतिषियों ने शुभ संकेत दिए हैं। ज्याेतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, राहु-केतु के राशि परिवर्तन और शनि की चाल सीधी होने से कोरोना से पैदा हालत में सुधार होगा और यह पस्ज होगा। एक राशि में 18 माह तक भ्रमण करने वाले राहु और केतु बुधवार यानी 23 सितंबर को अपनी राशि बदल रहे हैं।
कोरोना के कारण मृत्यु दर भी घटकर लगभग शून्य पर आ सकती
ज्याेतिषी आकलन के अनुसार, इनके राशि परिवर्तन के साथ ही कोरोना का संक्रमण कम होने लग जाएगा। कोरोना से होने वाली मृत्यु की दर भी घटकर लगभग शून्य पर आ सकती, लेकिन कोरोना अप्रैल 2021 तक ङ्क्षचता बना रहेगा। ग्रहों की चाल पर नजर डाली जाए तो कोरोना वैक्सीन जल्द ही तैयार होने की खबर आ सकती है।
विभिन्न राशियों पर इसके असर देखने को मिलेंगे
कुरुक्षेत्र के गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डा. रामराज कौशिक ने बताया कि राहु और केतु दोनों ग्रह विपरीत दिशा में गोचर करते हैं। इसलिए ये जब भी राशि बदलते हैं तो पिछली राशियों में चले जाते हैं। राहु मिथुन से वृषभ राशि में जाएंगे और केतु धनु से वृश्चिक में जाएंगे। राहु और केतु 18 माह के लिए राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसका किसी क्षेत्र में फायदा होगा तो किसी में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। 5 अप्रैल 2021 को शनि देव मकर राशि से हटकर अपनी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इससे रूई, कपास, गुड़, तेल, तिल, सरसों, करियाने की वस्तुओं में तेजी आने की संभावना है।
विभिन्न राशियों पर असर देखने को मिलेंगे
डा. रामराज कौशिक ने बताया कि राहु व केतु के राशि परिवर्तन करने के साथ वक्री चल रहे गुरु भी 12 सितंबर को मार्गी हो गए हैं, जबकि शनि 29 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। गुरु व शनि की चाल बदलने से प्रत्येक राशि पर असर दिखाई देगा, लेकिन इनके राशि परिवर्तन से शुभ संकेत ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। मेष राशि के लोगों को राहु के आने से धन संबंधी परेशानी आ सकती हैं। वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा।
डा. रामराज कौशिक ने बताया कि मिथुन राशि के कार्य में परिवर्तन, स्थानांतरण और राजकीय समस्याएं संभव हैं। कर्क राशि वालों की आय बढ़ेगी। सिंह राशि को नौकरी में पद और पैसा मिलेगा और बिजनेस बढ़ेगा। कन्या राशि वालों के कार्यक्षेत्र में परेशानी संभव है। तुला राशि वाले के लिए नई चुनौतियां व नए खर्च की संभावना है। वृश्चिक राशि वालों के संबंधों में कड़वाहट पैदा करेगा। वे धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। धनु राशि वाले शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
डा. रामराज कौशिक ने बताया कि मकर राशि वालों को प्रेम और संतान दोनों मिलेंगे। कुंभ राशि के लोगों के सुखों में कमी आ सकती है। मीन राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन सुखद होगा। हरियाणा की नाम राशि मिथुन के 12वें भाव में राहु का प्रवेश शुभ नहीं है। यह अपनों से ही नुकसान का संदेह पैदा करता है। विपक्ष के आंदोलन की गति तेज होने की संभावनाएं बन रही है। केतु छठे घर में होना चुनाव का संकेत है।