Move to Jagran APP

कोरोना से आपकी सुरक्षा में तैनात है खाकी, हो रहे संक्रमित, हर पल लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग

हरियाणा में पुलिसकर्मियों को कोरोना चपेट में ले रहा है। कुरुक्षेत्र में करीब 40 से अधिक पुलिसवालों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुरुक्षेत्र में इस समय 1286 पुलिस कर्मचारी 250 एसपीओ व 390 होम गार्ड के जवान कार्यरत हैं। जिसमें से लगभग 600 की कोरोना सैंपलिंग हो चुकी है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 04:44 PM (IST)
कोरोना से आपकी सुरक्षा में तैनात है खाकी, हो रहे संक्रमित, हर पल लड़ रहे जिंदगी-मौत की जंग
कुरुक्षेत्र में 40 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के दौरान सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए मैदान में उतरी पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। रोजाना पुलिस कर्मचारियों की पाजिटिव रिपोर्ट आ रही हैं। इसके बावजूद भी पुलिस कर्मचारी लोगों काे कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के संदेश देने के साथ नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। 15 जनवरी को लाडवा थाने में 11 पुलिस कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, वहीं मंगलवार को भी पांच पुलिस कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए हैं। 

loksabha election banner

जिले में इस समय 1286 पुलिस कर्मचारी, 250 एसपीओ व 390 होम गार्ड के जवान कार्यरत हैं। जिसमें से लगभग 600 की कोरोना सैंपलिंग हो चुकी है। इसमें से 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने पुलिस कर्मचारियों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए अपने कार्यालय में सैंपलिंग कराई थी। उन्होंने खुद भी सैंपल दिए थे। 

हर मोर्चे पर सबसे आगे रहते हैं पुलिस कर्मचारी 

प्रदेश सरकार की गाइड लाइन की पालना के लिए पुलिस कर्मचारी हर मोर्चे पर सबसे आगे रहते हैं। पुलिस ने आमजन को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत रोजाना 200 से अधिक लोगों के चालान किए जा रहे हैं, ताकि मास्क न लगाने वाले दूसरे लोगों को बीमारी न फैलाएं। 

लगातार कराई जा रही है सैंपलिंग : एसपी 

पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की सैंपलिंग कराई जा रही है, ताकि पुलिस कर्मचारियों को कोरोना से बचाया जा सके। जिस पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पाजिटिव आती है उसे सात दिन के लिए  होम आइसोलेट किया जा रहा है। 

काेरोना की  चपेट में आए पुलिस कर्मचारी व होमगार्ड 

तिथि         पुलिस कर्मचारी  होमगार्ड

18 जनवरी 05                     00

17 जनवरी 02               02

16 जनवरी 04               03

15 जनवरी 01               00

14 जनवरी 01               00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.