Move to Jagran APP

सेक्टर 13-17 व 24 में दंपती, पटेलनगर में मां दो बच्चे, दो गर्भवती संक्रमित

जिले में शुक्रवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 15 मरीजों को सिविल अस्पताल में एडमिट किया गया है। तीन मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सेक्टर 13-17 और 24 में दंपती पटेलनगर में महिला व उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मोबाइल हेल्थ टीम ने राजनगर और किशनपुरा में गर्भवती महिलाओं के सैंपल लिए थे दो संक्रमित मिली हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:01 AM (IST)
सेक्टर 13-17 व 24 में दंपती, पटेलनगर में मां दो बच्चे, दो गर्भवती संक्रमित
सेक्टर 13-17 व 24 में दंपती, पटेलनगर में मां दो बच्चे, दो गर्भवती संक्रमित

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले में शुक्रवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 15 मरीजों को सिविल अस्पताल में एडमिट किया गया है। तीन मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। सेक्टर 13-17 और 24 में दंपती, पटेलनगर में महिला व उसके दो बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। मोबाइल हेल्थ टीम ने राजनगर और किशनपुरा में गर्भवती महिलाओं के सैंपल लिए थे, दो संक्रमित मिली हैं।

loksabha election banner

सेक्टर 13-17 में 50 वर्षीय उद्यमी (बरसत रोड पर धागा फैक्ट्री) व उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सेक्टर 24 निवासी 32 वर्षीय युवक व उनकी पत्नी भी संक्रमित है। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि चारों को सिविल अस्पताल में भर्ती रखा गया है। सेक्टर-12 निवासी 86 वर्षीय और 63 वर्षीय महिला संक्रमित हैं। इनके परिवार में पहले भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिज आ चुकी है। पटेलनगर में 33 वर्षीय महिला व उसकी 14 साल की बेटी और छह साल का बेटा पॉजिटिव है। महिला का पति भी विगत दिनों संक्रमित मिला था। मॉडल टाउन निवासी 39 व 37 वर्षीय दो दोस्त संक्रमित हैं। इनका एक दोस्त पहले ही पॉजिटिव आ चुका है। इनके अलावा नौल्था वासी 60 साल की कैंसर पीड़ित महिला, सेक्टर-24 वासी 33 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन निवासी 55 साल की महिला, करहंस वासी 36 वर्षीय पुरुष, बसंतनगर वासी 18 साल की नवयुवती, बापौली वासी 65 साल की महिला, सेक्टर 13-17 में एक परिवार के महिला-पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

दो गर्भवती मिलीं संक्रमित :

गर्भवती महिलाओं का प्रसव से करीब 15 दिन पहले कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। मोबाइल हेल्थ टीम ने आठ जुलाई को राजनगर में 24 वर्षीया और किशनपुरा में 20 साल की महिला के स्वाब सैंपल लिए थे। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिलाओं को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि अब तक आठ गर्भवती संक्रमित मिल चुकी हैं।

अब तक 175 हुए स्वस्थ :

सिविल सर्जन के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक और 12 साल की किशोरी के सैंपल 28 और 30 जून को लिए गए थे। दूसरी रिपोर्ट नेगेअवि आने पर शुक्रवार को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। कोविड-19 के तहत अब तक कुल 11 हजार 436 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 10 हजार 392 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो गई है। जिले में कुल पॉजिटिव 367 केसों में 175 स्वस्थ हो चुके हैं, एक्टिव केस 185 रह गए हैं। नौ केस संपर्क वाले :

शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों में मॉडल टाउन के तीन, सेक्टर-12 के दो, पटेल नगर के तीन और बसंतनगर का एक केस ऐसा है, जो किसी संक्रमित के निकट संपर्क में आए हैं।

होम आइसोलेशन में एक केस

संक्रमित मिले मरीजों में से सेक्टर-24 युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सैंपल लिया गया था। सेक्टर-12 वासी दोनों वृद्धा पार्क अस्पताल में भर्ती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.