Move to Jagran APP

Haryana के कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की नौकरी पर संकट, वेतन भी अटका

अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। पहले तो फरवरी से वेतन नहीं दिया गया और अब 31 मई से हाजिरी न लगाने के निर्देश जारी किए गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 01:33 PM (IST)
Haryana के कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की नौकरी पर संकट, वेतन भी अटका
Haryana के कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों की नौकरी पर संकट, वेतन भी अटका

अंबाला, [उमेश भार्गव]। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2112 अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों और 2237 लैब सहायकों को फरवरी से अब तक का वेतन नहीं मिला। वहीं अब इनकी नौकरी पर भी तलवार लटक गई है। इन सभी को 31 मई से हाजिरी न लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल प्रदेशभर के राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सरकार ने 31 अगस्त 2013 में अनुबंध आधार पर कंप्यूटर अध्यापकों व लैब सहायकों की नियुक्ति की थी। समय-समय पर सरकार इनका अनुबंध बढ़ाती गई। हालांकि कुछ समय इन्हें अपनी नौकरी बचाने के लिए आंदोलन भी करना पड़ा था। 

अंतिम समय अप्रैल 2018 से 30 जून 2019 तक का अनुबंध सरकार ने बढ़ाया था। मगर 31 मई से सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए। साथ ही इन अध्यापकों व लैब सहायकों को हाजिरी न लगाने के आर्डर भी जारी कर दिए गए। इस तरह तय समय सीमा से एक माह पहले ही इनका अनुबंध खत्म हो गया।

जुलाई से नए सिरे से एक्सटेंशन जारी होने पर भी संशय
शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए कि 31 मई से कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक हाजिरी नहीं लगाएंगे। मगर इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किए कि जुलाई में इनको एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं। ऐसे में इन सभी 4349 कर्मचारियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए हैं।

किस जिले में कितने अनुबंधित कंप्यूटर अध्यापक

  • जिला कंप्यूटर शिक्षक लैब सहायक 
  • अंबाला 119 95
  • भिवानी 98 149
  • चरखी दादरी 55 70
  • फरीदाबाद         47 60
  • फतेहाबाद        107 98
  • गुरुग्राम 64 64
  • हिसार 148 207
  • झज्जर 131 106
  • जींद         135 174
  • कैथल 111 95
  • करनाल 121 137
  • कुरुक्षेत्र 88 70
  • महेंद्रगढ़ 107 103
  • नूहं          43 44
  • पलवल 60 72
  • पंचकूला 49 34
  • पानीपत 73 84
  • रेवाड़ी 104 97
  • रोहतक 115 117
  • सिरसा 142 127
  • सोनीपत          122 154
  • यमुनानगर          73 76 

आचार संहिता के कारण वेतन में देरी हुई। तीन-चार दिनों के भीतर वेतन रिलीज कर दिया जाएगा। अनुबंध के बारे में भी जल्द ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
प्रवीण सांगवान, डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा निदेशालय।

करीब चार माह से वेतन का इंतजार कर रहे थे। वहीं सरकार ने 31 मई से हमें हाजिरी न लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पहले ही हम आर्थिक रूप से जूझ रहे थे। अब मानसिक रूप से हमें परेशानी में डाल दिया है। यह तक नहीं बताया गया कि हमें जुलाई में नियुक्त किया जाएगा या नहीं। 
अमर राणा, राज्य महासचिव, कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसो. हरियाणा। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.