आदर्शनगर में नाली का निर्माण शुरू, बारिश का पानी नहीं जमा होगा सड़कों पर
आदर्श नगर कालोनी में नाली बनाने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया। सड़क के बीचोंबीच स्लैब टूट जाने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता था। पानी का बहाव अब तेज होगा।
फोटो नंबर : 02
जागरण संवाददाता, पानीपत : आदर्श नगर कालोनी में नाली बनाने का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया। सड़क के बीचोंबीच स्लैब टूट जाने से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता था। पानी का बहाव अब तेज होगा। रेलवे की जमीन की तरफ सारा गंदा पानी निकल जाएगा। कालोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया में आदर्श नगर से वीवर्स कॉलोनी की तरफ जाने का रास्ता है। इस रास्ते में बारिश का पानी भर जाता है। ज्यादा बारिश होने पर लोगों के घरों में एक-एक फीट पानी जमा हो जाता है। आदर्श नगर के पानी का बहाव वीवर्स कालोनी की तरफ से होने से यहां के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी। लोगों ने पार्क के सामने से दो से ढाई फीट ऊंचा रैंप बना दिया। आदर्श नगर के लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अफसरों से की।
मौके पर अधिकारी जेसीबी लेकर रैंप को तोड़ने पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण देख कर दोनों कालोनी के लोगों में समझौता करा दिया। इसके बावजूद आदर्श नगर के लोगों ने डीसी व निगम आयुक्त से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने को कहा। विधायक प्रमोद विज से भी गुहार लगाई। नाली का स्लैब टूटा था
वीवर्स कालोनी के सरकारी स्कूल से पहले नाली है। वाहनों के आने जाने से इस नाली का स्लैब टूट गया था। बारिश होने पर पानी नहीं निकलता है। कई वर्षों से स्लैब हटा कर नाले की रिपेयरिग नहीं की गई। जलभराव की गंभीर समस्या होने का यही कारण है। जलभराव से मिलेगी राहत
कालोनीवासी पवन, धर्मेंद्र, अजय व राजेश ने बताया कि स्लैब हटा कर नाली की सफाई करने के बाद नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने तीन माह बाद इसकी सुध ली। आदर्श नगर और वीवर्स कालोनी के लोगों को इससे बारिश के दिनों में राहत मिलेगी। कालोनी में जाने का यही मुख्य रास्ता है। नाली बन जाने से दोनों कालोनियों में बारिश का पानी नहीं रुकेगा। जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा।
सुशील कुमार, आयुक्त, नगर निगम