राजनगर की पुलिया का निर्माण
राजनगर फाटक के पास टूटी पुलिया का नगर निगम ने निर्माण करवा दिया गया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं से बचेंगे। फाटक से अनाज मंडी विकास नगर किशनपुरा राजा नगर आजाद नगर सहित दस कॉलोनियों के दस हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
जागरण संवाददाता, पानीपत: राजनगर फाटक के पास टूटी पुलिया का नगर निगम ने निर्माण करा दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। फाटक से अनाज मंडी, विकास नगर, किशनपुरा राजा नगर, आजाद नगर सहित दस कॉलोनियों के दस हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। दैनिक जागरण ने 15 जनवरी के अंक में नाले कहीं भी खुले हो सकते हैं, देखकर चलें शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। स्थानीय पार्षद के अलावा आसपास के वार्डों के पार्षदों को उनकी जिम्मेदारी से भी अवगत कराया था। इसके बाद ही वार्ड-15 पार्षद सुमन रानी, वार्ड-16 के पार्षद अतर सिंह रावल और वार्ड-17 की पार्षद प्रमोद देवी नगर निगम के अधिकारियों से मिले और पुलिया के निर्माण की मांग की। इसके बाद ही पुलिया का निर्माण कराया गया। पार्षद सुमन देवी ने बताया कि नाला गैंग ने सफाई करने के लिए पुलिया को तोड़ दिया था। टूटी पुलिया में वाहन गिरते थे और चालक घायल हो रहे थे। अब नाला गैंग को भी हिदायत दी गई है कि वे पुलिया को न तोड़े।