Move to Jagran APP

जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक मार्गदर्शन करता है हमारा संविधान: वेदपाल

एसडी कालेज में रविवार को जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित संविधान गौरव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 08:01 PM (IST)
जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक मार्गदर्शन करता है हमारा संविधान: वेदपाल
जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक मार्गदर्शन करता है हमारा संविधान: वेदपाल

पानीपत, विज्ञप्ति : एसडी कालेज में रविवार को जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित संविधान गौरव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान जीवन के हर पहलू पर हमारा सकारात्मक मार्गदर्शन दर्शन करता है। चाहे सामाजिक क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र संविधान हर क्षेत्र पर प्रकाश डालता है।

loksabha election banner

वेद पाल ने कहा जब देश आजाद हुआ तब देश को चलाने के लिए नियम कायदों की जरूरत हुई तब संविधान सभा बना कर भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को अध्यक्ष बना संविधान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 12 समितियां बनाई गई तब संविधान का निर्माण हुआ।

वेदपाल ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा जो पार्टियां लम्बे समय तक सत्ता में रही उन्होंने कभी भी नहीं सोचा कि इस ऐतिहासिक दिन के महत्व से देश को अवगत करा सके। विदित रहे भारत का संविधान 26 नवम्बर को तैयार हो गया था।

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारत का संविधान सब को सामाजिक न्याय दिलाने का पक्ष धर है। शोषितों वंचितों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि शोषित वंचित पूरे सम्मान के साथ अपना जीवन सके इसका प्रावधान भारत का संविधान करता है। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा भारत का संविधान सबको समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा संविधान रंग, जाती धर्म व लिग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता सबको बराबर अवसर देता है। इस अवसर पर मेघराज गुप्ता, अशोक कटारिया, मीना नरवाल, हरपाल ढांडा, प्रांरत्नाकर, राजेंद्र भादड, रवींद्र भाटिया, मामन छछिया, रोहतास डाबड़ा, सुनीता गोयल, शबनम चौधरी, रवींद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.