पानीपत में पति-पत्नी के झगड़े में कांस्टेबल ने दी गवाही, खुन्नस में महिला ने घर में घुसकर पीटा
पानीपत में कांस्टेबल पति से पत्नी का विवाद हो गया था। इस विवाद में महिला कांस्टेबल ने उसकी पत्नी के खिलाफ गवाही दी। इससे नाराज होकर कांस्टेबल पति की पत्नी ने महिला कांस्टेबल के घर में घुसकर पिटाई कर दी।
पानीपत, जेएनएन। पुलिस लाइन में दंपती के विवाद में महिला पुलिसकर्मी को गवाही देना महगा पड़ गया। रंजिश रख रही कांस्टेबल की पत्नी ने महिला हेडकांस्टेबल मनीषा के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला हेडकांस्टेबल मनीषा ने बताया कि वह पुलिस लाइन में सरकारी आवास में रहती है। लगभर चार माह पहले कांस्टेबल रामलखन और उनकी पत्नी तसल्लीम खान के बीच झगड़ा हो गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस लाइन में पुलिस आई तो उससे भी पूछताछ की। उसने रामलखन के बेकसूर होने की बात कही तो तसल्लीम उससे रंजिश रखने लगी। 15 फरवरी को आरोपित महिला ने इसी रंजिश के चलते उसके घर में घुसकर साथ मारपीट की। आरोपित महिला उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपित महिला के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैराना का परवेज राजनगर की युवती को भगा ले गया
राजनगर के सुधीर ने बताया कि उसकी बेटी दीपा को पड़ोसी युवक कैराना का परवेज शादी की नीयत से बहका फुसला कर ले गया। काफी तलाशने पर भी उनका कोई भेद नहीं लगा। वहीं श्मशेर निवासी सिवाह ने बताया कि उसकी पत्नी रीता मां के साथ दवाई लेने गोयल अस्पताल गई थी। फिर रीता वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चली गई। शक है कि बिहार के बेतिया का रोकी उसे ले गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें