कांग्रेस का गरीब मजदूर सेवा रथ करनाल रवाना
कुमारी सैलजा की तरफ से हरियाणा में गरीब मजदूर सेवा रथ चलाया गया है। पानीपत से बुधवार को यह रथ करनाल के लिए रवाना हुआ। सुनील बिझौल ने इस रवाना किया।
जासं, पानीपत : कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की तरफ से हरियाणा में गरीब मजदूर सेवा रथ चलाया गया है। पानीपत से बुधवार को यह रथ करनाल के लिए रवाना हुआ। जिला को-ऑर्डिनेटर सुनील बिझौल ने बताया कि पूरे हरियाणा में यह रथ चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य रास्ते में किसी भी राहगीर व कोई प्रवासी साथी हैं या आने जाने वाला आम नागरिक, उसे किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोविड-19 के चलते हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी।
पानीपत कांग्रेस टीम ने बीस मिनट में महिलाओं व बच्चों को उनके परिवार वालों से मिलकर जलपान व दवा का प्रबंध किया। रात को रुकने को व्यवस्था की। गरीब मजदूर सेवा रथ ज्यादा से ज्यादा पीड़ित मजदूरों की हरसंभव मदद करेगा। रथ का स्वागत करने वालों में संजय अग्रवाल, राजेश बड़ौली, ओमबीर पंवार, कृष्ण दुग्गल व नरेश अत्री मौजूद थे।