Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा, एक साल भी नहीं चलेगी गठबंधन सरकार Panipat News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के साथ गठबंधन पर जजपा को बताया- सत्ता की लालची। कुमारी सैलजा पानीपत में जीटी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में जिला स्तरीय प्रदर्शन में पहुंची थीं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 03:11 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:23 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा, एक साल भी नहीं चलेगी गठबंधन सरकार Panipat News
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा, एक साल भी नहीं चलेगी गठबंधन सरकार Panipat News

पानीपत, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की सरकार झूठ की बुनियाद पर बनी है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग सरकार से परेशान हैं। जजपा ने सत्ता के लालच में भाजपा का साथ देकर धोखा किया है। गठबंधन की यह सरकार एक साल भी नहीं चल पाएगी। वह बृहस्पतिवार को जीटी रोड स्थित सर्कस ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रदर्शन में बोल रही थीं।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य सैलजा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ 7 से 14 नवंबर तक प्रदर्शन शुरू किया है। भाजपा पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में दोबारा चुनाव होंगे। जनता इस बार कांग्रेस को 80 पार पहुंचाएगी। भाजपा ने देश को आर्थिक इमरजेंसी की ओर धकेल दिया है। देश में बेरोजगारी 45 सालों में सर्वाधिक है।

सचिवालय में धरने पर बैठीं प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेसी डीसी को ज्ञापन सौंपने लघु सचिवालय पहुंचे। सचिवालय की सीढिय़ों पर उन्होंने फिर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। उन्होंने डीसी को बाहर आकर ज्ञापन लेने का अनुरोध किया। विलंब होने पर प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में डीसी सुमेधा कटारिया को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.