Move to Jagran APP

Nirankari Sant Samagam: भक्ति और विज्ञान का संगम, जानिए क्या है संत समागम में खास Panipat News

भोड़वाल माजरी में 600 एकड़ में हो रहे संत समागम में भक्ति और विज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। एनिमेशन वाले मॉडल मिशन का संदेश दे रहे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:47 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 11:11 AM (IST)
Nirankari Sant Samagam: भक्ति और विज्ञान का संगम, जानिए क्या है संत समागम में खास Panipat News
Nirankari Sant Samagam: भक्ति और विज्ञान का संगम, जानिए क्या है संत समागम में खास Panipat News

पानीपत, [अरविन्द झा]। निरंकारी समागम में भक्ति और विज्ञान का मिला जुला रूप है। भोड़वाल माजरी में 600 एकड़ में फैले समागम स्थल के एक भाग में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में रंग बिरंगे मॉडल सजे हैं। विज्ञान के मॉडल मानवता को बचाने का संदेश दे रहे हैं। प्रदर्शनी देखने के लिए निरंकारी श्रद्धालुओं का तांता लगा है।

loksabha election banner

सत्संग पंडाल के पीछे निरंकारी प्रदर्शनी लगाई गई है। 13 नवंबर से शुरू हुई प्रदर्शनी 19 नवंबर तक चलेगी। माता सुदीक्षा ने इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया था। प्रदर्शनी की थीम संत निरंकारी मिशन के 90 वर्ष पूरे होने पर आधारित है। मिशन के मौलिक सिद्धांतों, सद्गुरु की विदेश यात्राओं और समाज कल्याण की गतिविधियों को दर्शाती है। प्रदर्शनी स्थल के एक हिस्से में मिशन के इतिहास पर छह वृत चित्र बनाए गए हैं। दो अलग अलग ऑडिटोरियम में इसे प्रदर्शित किया गया है। आधुनिक रूप देने के लिए प्रदर्शनी स्थल पर कियोस्क भी लगा है। मिशन से संबंधित किसी तरह की जानकारी आप कियोस्क से आसानी से ले सकते हैं। श्रद्धालुओं की कतार सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लगी रहती है। 

panipat

एनिमेशन से मिशन का महत्व    

वर्ष 2018 की तरह इस बार भी बाल प्रदर्शनी लगाई गई है। बच्चों के लिए यह प्रदर्शनी देखने लायक है। विज्ञान के रंग बिरंगे उपयोगी मॉडल मानवता को बचाने का सीख देती है। सबसे खास बात यह है कि एनिमेशन पर आधारित इस प्रदर्शनी का मकसद जीवन में मिशन के संदेश का महत्व बताना है। बच्चे इसे कौतूहल से देख रहे हैं। अमृतसर से मम्मी-पापा के साथ समागम में आए दस वर्षीय सैंकी ने बताया कि उसे यहां बहुत अच्छा लगा है। मानवता का कल्याण सबसे बड़ी बात है। चार्ट के माध्यम से स्वस्थ्य रहने के बारे में भी बताया गया है। 

सामाजिक कार्यों के विशेष मॉडल   

प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से किए गए सामाजिक कार्यों को विशेष मॉडलों व फोटो से दर्शाया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से लेकर महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत के निर्माण में मिशन के योगदान को भलीभांति प्रदर्शित किया गया है। 

प्रदर्शनी में बच्चे दे रहे ड्यूटी

निरंकारी बाल प्रदर्शनी में बच्चे ड्यूटी दे रहे हैं। बेंगलुरु से आए रोशन प्रदर्शनी में बाल सेवादार है। रोशन ने बताया कि मम्मी पापा निरंकारी मिशन से जुड़े हैं। उन्हें देखकर मुझे अच्छा लगा। इस मिशन से जुड़ कर सुकून मिल रहा है। पढ़ाई भी अच्छी चल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.