ड्यूटी के दौरान कंडेक्टर को हार्टअटैक, दो घंटे तक अस्पताल में तड़पा, इलाज न मिलने से मौत
कुरुक्षेत्र में एक कंडक्टर को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां दो घंटे तक उसे इलाज नहीं मिला। इससे उसकी मौत हो गई।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। ड्यूटी के दौरान हरियाणा राज्य परिवहन के परिचालक को आर्ट अटैक आ गया। उसे कुरुक्षेत्र के नर्सिंग होम में लाया गया। यहां इलाज करने के बजाय अस्पताल प्रबंधन इलाज का खर्चा बताने में व्यस्त रहा। करीब दो घंटे तक इलाज न मिलने की वजह से परिचालक ने तड़प कर दम तोड़ दिया।
सोमवार सुबह 4.30 बजे हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए परिचालक प्रभु दयाल उमरी को हार्ट अटैक आ गया। अन्य साथी उसे कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम ल ेगए। जहां डाक्टरों ने इलाज करने की बजाय 35 हजार रुपये की फीस जमा करने को कहा।
तड़पता रहा कर्मचारी
इलाज न मिलने की वजह से कर्मचारी वहीं तड़पता रहा। सुबह साढ़े चार बजे का समय होने के चलते अन्य साथी मौके पर नहीं पहुंच सके। पीडि़त की ड्यूटी गुडग़ांव में थी। परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। स्वजन भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने भी डॉक्टरों के हाथ पैर जोड़े लेकिन एक न सुनी गई
दो घंटे बाद मौत
आरोप है कि साथ में आए लोगों ने कहा कि कर्मचारी सरकारी है, रुपये दे दिए जाएंगे, लेकिन डॉक्टर नहीं माना। दो घंटे बाद कर्मचारी की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही यूनियन के पदाधिकारी भी एकजुट हो गए। उन्होंने कर्मचारी की मौत पर शोक व्यक्त किया और डॉक्टर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।