Move to Jagran APP

Development Work in Karnal: सीएम मनोहर लाल ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन, प्रदेश की 1200 कालोनियों होंगी वैध

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में शिव कालोनी व रामनगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 सितंबर का दिन संयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा और पार्टी की मजबूती के लिए गाया।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 12:44 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 12:44 PM (IST)
Development Work in Karnal: सीएम मनोहर लाल ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन, प्रदेश की 1200 कालोनियों होंगी वैध
करनाल में सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन।

करनाल, जागरण संवाददाता। करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की 1200 अवैध कालोनियों को सर्वे के आधार पर नियमित किया जाएगा। इसी तरह से करनाल शहर की करीब 50 अवैध कालोनियों को सर्वे के आधार पर वैध किया जाएगा। करीब तीन साल पहले शहर की 35 कालोनियां वैध की गई थी, वहां विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

सीएम ने शनिवार को करनाल आगमन पर शहर की शिव कालोनी व रामनगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों में प्लाटों की ब्रिकी बंद करवा दी गई है और जनता से आग्रह किया कि वे ऐसी कालोनियों प्लाट नहीं खरीदें। गरीब व जरूरतमंदो की मदद के लिए केंद्र व राज्य सरकार कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र व्यक्ति को पौने तीन लाख रुपये मकान बनाने के लिए अनुदान दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 सितंबर का दिन संयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा और पार्टी की मजबूती के लिए लगाया। उनका जन्मदिन हर वर्ष सेवा, संकल्प और समर्पण के रूप में मनाया जाता है। कोरोना काल में भी विकास का पहिया चलता रहा, हालांकि उतनी गति से काम नहीं हुए, लेकिन अब डेढ़ साल की कसर निकालकर विकास को बढ़ाया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, उपायुक्त  निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, महापौर रेणू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला व नगर निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार मौजूद थे।

मनोहर लाल ने इस योजना की विधिवत शुरुआत करके पूरे देश के सामने की मिसाल पेश

उल्लेखनीय है कि करनाल से ही पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना की विधिवत शुरुआत करके पूरे देश के सामने मिसाल पेश की थी। भारत सरकार द्वारा इस योजना को स्वामित्व योजना के रूप में पूरे देश में लागू किया गया है। वहीं करनाल सहित प्रदेश भर में इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना को शासन स्तर से सितंबर माह में हर हाल में मुकम्मल करना के लिए निर्देशित किया गया है। हाल में वित्त आयुक्त राजस्व संजीव कौशल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इस दिशा में अब तक हुए कार्य की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा था कि परिणाम हासिल करने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने लाल डोरा मुक्त क्षेत्रों में हुईं कुल रजिस्ट्री का ब्यौरा भी हासिल किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.