Move to Jagran APP

युद्ध भूमि में सत्ता का घमासान, उतरेंगे स्टार प्रचारक, शाह से लेकर सन्नी तक आएंगे Panipat News

11 और 12 अक्टूबर को सीएम मनोहर हाल तो 14 को अमित शाह पानीपत में रैली करेंगे। इसके अलावा सन्नी देओल भी प्रचार के लिए आएंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:22 PM (IST)
युद्ध भूमि में सत्ता का घमासान, उतरेंगे स्टार प्रचारक, शाह से लेकर सन्नी तक आएंगे Panipat News
युद्ध भूमि में सत्ता का घमासान, उतरेंगे स्टार प्रचारक, शाह से लेकर सन्नी तक आएंगे Panipat News

पानीपत, [जगमहेंद्र सरोहा]। युद्धों की धरती पानीपत से भाजपा ने विधानसभा चुनाव में स्टार वॉर तेज कर दी है। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार से अगले दो दिन इसराना और पानीपत शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह 14 अक्टूबर को सेक्टर-13-17 में रैली कर जीटी रोड बेल्ट फतह करने के लिए तीर छोड़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली पानीपत के साथ लगते जिले करनाल और जींद के लिए भी अहम होगी। 

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है। भाजपा समेत कांग्रेस और दूसरे दल जीत के दावों के साथ मैदान में उतरे हैं। भाजपा ने 75 पार के नारे को पूरा करने के लिए पानीपत की चारों सीटों पर पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए प्रतिद्वंद्वियों को पछाडऩे में लगे हैं। प्रदेश के बाद अब केंद्रीय नेतृत्व चुनावी मैदान में उतरआया है। सीएम मनोहर लाल 11 अक्टूबर शुक्रवार को इसराना विधानसभा के अंतर्गत बलाना गांव की अनाज मंडी में परिवहन मंत्री कृ़ष्णलाल पंवार के समर्थन में सुबह 12:20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम 12 अक्टूबर शनिवार को शाम 7 बजे सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें ाहर और ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

शाह की रैली के मायने

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 14 अक्टूबर को सेक्टर-13-17 में रैली को संबोधित करेंगे। इसी धरती पर 22 फरवरी 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। अब अमित शाह यहां से पानीपत की चारों विधानसभाओं के साथ जीटी रोड बेल्ट और पानीपत के साथ लगते करनाल, जींद और सोनीपत के गन्नौर की जीत तय करेंगे। अमित शाह ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भी शहरी विधानसभा के सर्कस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था। पानीपत की जीत उस वक्त प्रदेश की बड़ी जीतों में से एक थी। 

जिले में चुनावी परिदृश्य 

जिले की चारों विधानसभाओं में मतदाताओं का मूड हर रोज बदला रहा है। भाजपा इसे स्थिर करने के प्रयास में है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो शहरी सीट पर भाजपा और कांग्रेस में, ग्रामीण विधानसभा में कमल और चाबी में कड़ा मुकाबला है। कहीं पर कमल भारी है तो कहीं पर चाबी। इसराना और समालखा विधानसभा में कमल और हाथ की टक्कर बताई जा रही है। दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पानीपत रैली समीकरण बदलने वाली होगी।

फिल्म स्टार भी प्रचार में उतरेंगे

भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ फिल्मी स्टार भी प्रचार में उतरेंगे। इनमें सन्नी देओल और अजय देवगन प्रमुख हैं। सन्नी देओल गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं। दोनों अभिनेताओं के पानीपत में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव के लिए 11 और 12 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और 14 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। इसराना रैली की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह की सेक्टर-13-17 में होने वाली रैली की तैयारी शुरू कर दी हैं। 

देवेंद्र दत्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष, भाजपा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.