Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, पांच फैक्ट्रियों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

पिहोवा के दो गांवों में फैक्ट्रियां चल रही थीं। इन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिसंबर में सील किया था। फैक्ट्री मालिक सील तोड़कर अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे थे। भारी मात्रा में नौसादर बरामद किया है। नौसादर का अत्यधिक प्रयोग नुकसान पहुंचा सकता है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 06:02 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 06:02 AM (IST)
सीएम फ्लाइंग की टीम काे देखकर कुछ लोग भाग निकले। यहां से काफी मात्रा में नौसादर बरामद किया।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। सीएम फ्लाइंग ने पिहोवा के दो गांवों में नौसादर बनाने वाली पांच अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इन फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में नौसादर बरामद किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन फैक्ट्रियों को दिसंबर में सील किया था। फैक्ट्री मालिक सील तोड़कर अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे थे। सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप की स्थिति रही। विशेषज्ञों की मानें तो नाैसादर शाद्य उप्ताद, शराब व दवाइयों में प्रयोग लाया जाता है। इसका अधिक प्रयोग किडनी खराब कर सकता है।

loksabha election banner

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ नरेश कुमार टीम सहित वीरवार को पिहोवा के गांव अरनेचा और खेड़ी शीशगरां में चल रही पांच फैक्ट्रियों में छापामारी की। सीएम फ्लाइंग की टीम काे देखकर कुछ लोग भाग निकले। टीम ने यहां काफी देर तक जांच की। यहां से काफी मात्रा में नौसादर बरामद किया।

पीसीबी ने दिसंबर में सील की थी फैक्ट्री

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शिकायत के आधार पर दिसंबर महीने में पिहोवा के कई गांवों में स्थित फैक्ट्रियों की जांच की थी। पीसीबी की टीम ने यहां 10 फैक्ट्रियों को सील किया था।इनमें से पांच ने सील तोड़ दी थी। ये लोग पिछले दिनों से फैक्ट्री धड़ल्ले से चला रहे थे।

यह होता है नौसादर

नौसादर (अमोनियम नीरेय) एक अकार्बनिक यौगिक है। यह श्वेत रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ है। जल में अत्यधिक विलेय है। इसका जलीय विलयन हल्का अम्लीय होता है। प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला साल अमोनियक, अमोनियम नीरेय (क्लोराइड) का खनिज रूप है।

किडनी पर बुरा डालता है नौसादर

नौसादर का इस्तेमाल गाद को गलाने के लिए होता है। यह एक तरह का अमोनियम क्लोराइड है। नशा लाने के लिए इसकी मात्रा ज्यादा दी जाती है। जो किडनी और लीवर के लिए हानिकारक है। यह किडनी को जल्द ही को खराब कर देता है।

फैक्ट्री मालिकों पर कानूनी कार्रवाई के लिए लिखेंगे 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ पिहोवा के गांव अरनेचा व खेड़ी शीशगरां गांव में पांच अवैध फैक्ट्री पकड़ी हैं। यहां अवैध रूप से नौसादर बनाया जाता था। इन फैक्ट्रियों को दिसंबर महीने में सील किया गया था। उक्त लोग सील तोड़कर फैक्ट्री चला रहे थे। फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल

यह भी पढ़ें: पानीपत में गायब हो रहे बच्चे, कहीं तस्करी तो नहीं हो रही, सीबीआइ करेगी जांच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.