Move to Jagran APP

पानीपत में 4 जोन में सफाई टेंडर रद होने का मामला, अब पार्षद खोलेंगे निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा

पानीपत में चार जोन में सफाई टेंडर रद हो गया। जल्द बैठक बुलाकर पार्षद अहम फैसला लेंगे। चार जोन में सफाई के लिए एक ही शर्त होने के कारण मुख्यालय ने रद्द किया टेंडर। अगले दो दिन में तय की जाएगी हाउस की बैठक।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 10:58 AM (IST)
पानीपत में 4 जोन में सफाई टेंडर रद होने का मामला, अब पार्षद खोलेंगे निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पानीपत नगर निगम में पार्षद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

पानीपत, जागरण संवाददाता। शहर में चार जोन में सफाई टेंडर रद होने के बाद से शहर के पार्षदों में काफी रोष बना हुआ है। अब सीनियर पार्षद नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इसमें अब अगले एक दो दिन में सभी पार्षद बैठक कर अहम फैसला लेंगे और साथ ही हाउस की बैठक करवाने को लेकर भी समय निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम मेयर अवनीत कौर व सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट को भी शामिल किया जएगा।

prime article banner

वहीं पार्षदों के अनुसार चार जोन में सफाई टेंडर रद्द होने के कारण जब नगर निगम कमिश्नर आरके से पूछा गया तो उन्होंने भी यही बताया कि जब चार जोन में सफाई टेंडर की सभी की शर्ते एक ही है तो अलग-अलग क्यों लगाए जा रहे है। इसी पर आपत्ति जताते हुए मुख्यालय ने टेंडर को रद्द कर दिया। अब फिर से नया टेंडर लगाने के लिए और कोई दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। इसके बाद ही शहर में सफाई का विकल्प मिल सकता है।

शार्ट टेंडर लगना था, नहीं चढ़ी बात सिरे

नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने अपने लेवल पर ही टेंडर बिना पेमेंट तय किए लगा दिया था। लेकिन इस पर पहले भी मुख्यालय ने आपत्ति लगाई और अब फिर। इसका मतलब है कि कोई नया रास्ता निकालना पड़ेगा। चार जाेन में टेंडर कभी नहीं लग सकता। अगर लेगेगा तो सभी जोन की शर्ते अलग-अलग होनी चाहिए। जैसे कोई स्लम बस्ती है, या फिर सफाई की ज्यादा परेशानी है तो इसके लिए चीजों को ध्यान में रखा जाएगा। जबकि नगर निगम चार जोन में सफाई टेंडर शार्ट टेंडर लगाने जा रही थी। जिसमें योजना असफल रही।

जल्द करेंगे बैठक

वार्ड 21 से सीनियर पार्षद संजीव दहिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि जल्द ही पार्षदों के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। शहर में सफाई होनी जरूरी है। चाहे वह किसी भी तरह हो।

हाउस की बैठक की करेंगे तिथि तय

वार्ड सात से सीनियर पार्षद अशोक कटारिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि शहर में सफाई के लिए अगले दो दिन में हाउस की बैठक के लिए समय निर्धारित करेंगे। शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए मंथन किया जाएगा। किसी भी सूरत में शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.