कोहरे में लिपटा रहा शहर, तापमान में गिरावट
बुधवार को शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। ²श्यता 10 बजे 100 मीटर से कम रही। ठंडक से राहत नहीं मिल रही है। 12 बजे के बाद धूप निकली। शाम को फिर से धुंध पड़नी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 1
जागरण संवाददाता, पानीपत :
बुधवार को शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता 10 बजे 100 मीटर से कम रही। ठंडक से राहत नहीं मिल रही है। 12 बजे के बाद धूप निकली। शाम को फिर से धुंध पड़नी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घना कोहरा होने से सुबह वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनें भी देरी से पहुंची। यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। बीती मंगलवार रात को भी घना कोहरा पड़ा। ²श्यता शून्य तक पहुंच गई।
कोहरा घना होने के कारण गाड़ियां लेट
कोहरा घना होने के कारण 12 से अधिक गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। बसें देरी से गंतव्य स्थल पर पहुंच रही है। हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो चालक सतपाल ने बताया कि कोहरा घना होने के कारण एक घंटे में करनाल तक पहुंचते हैं। मंगलवार को दो घंटे लगे।
मौसम विभाग के अनुसार ठंडक से अभी राहत नहीं मिलने। शनिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश व सर्दी गेहूं की फसल के अनुकूल है। ओले पड़ने से फसलों को नुकसान हो सकता है। बाजारों में रौनक गायब है। लोग सर्दी अधिक होने के कारण जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं। पिछले दिनों बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ।