वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आट्टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव शुरू हुए। कीड़ा भारती के प्रदेश संगठन मंत्री उमेश कुमार पानीपत जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा हल्दाना और सोनीपत के सचिव जितेंद्र जागलान ने दीप प्रज्वलन किया। मंच संचालन मुस्कान महक व अंकित ने किया।
जागरण संवाददाता, समालखा : आट्टा स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव शुरू हुए। कीड़ा भारती के प्रदेश संगठन मंत्री उमेश कुमार, पानीपत जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा हल्दाना और सोनीपत के सचिव जितेंद्र जागलान ने दीप प्रज्वलन किया। मंच संचालन मुस्कान, महक व अंकित ने किया। उमेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी हैं। इससे बच्चों में भटकाव नहीं होता है। हर बच्चे को अपनी रुचि के खेल में भाग लेना चाहिए।
प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में रुचि पैदा करने के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। उनकी लगन को परखा और प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर की दौड़, लंबी व ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, रस्सा कस्सी आदि खेलों में अपना जौहर दिखाया। नर्सरी और यूकेजी के बच्चों के बीच भी गेम्स करवाए गए। पहली से चौथी के बच्चों ने लेमन, हर्डल रेस, थ्री लैग रेस व बोरी रेस में भाग लिया। ऊंची कूद में सनफ्लावर हाउस ने स्वर्ण, डेजी हाउस ने रजत तथा लोटस हाउस ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर ओमवीर, दीपिका, हर्ष, साहिल, द्वितीय स्थान पर अंकित, नैन्सी, शुभम, चिराग और तृतीय स्थान पर हर्ष, महक, ओमवीर, रौनक रहे।