अंतरसदनीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
दुर्गा कालोनी स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूकेजी से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने अलग अलग ग्रुप में भाग लिया। नर्सरी के बच्चों ने जहां टाय पार्टी का आनंद लिया। वहीं पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कॉपी कवरिग की। इसके अलावा सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बुलेटिन बोर्ड सजावट में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
जागरण संवाददाता, समालखा : दुर्गा कालोनी स्थित चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूकेजी से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने अलग अलग ग्रुप में भाग लिया। नर्सरी के बच्चों ने जहां टाय पार्टी का आनंद लिया। वहीं पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने कॉपी कवरिग की। इसके अलावा सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बुलेटिन बोर्ड सजावट में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। जिसमें सनफ्लावर सदन प्रथम व डेजी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल प्रबंधक नरेश गाहल्याण ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया।