Move to Jagran APP

बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान तेज, 19 जनवरी से डोर-टू-डोर शुरू किया जाएगा अभियान

कैथल में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान जोरों पर है। शहर व गांव में एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। किशोरों को वैक्सीन लगाने के कार्य को 19 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:37 AM (IST)
बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान तेज, 19 जनवरी से डोर-टू-डोर शुरू किया जाएगा अभियान
कैथल में बच्चों का वैक्सीनेशन अभियान तेज।

कैथल, जागरण संवाददाता। कैथल में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। बूस्टर डोज के साथ-साथ 15 से 18 साल तक के किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इस कार्य को पूरा करने के लिए अब 19 जनवरी का समय रखा गया है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा। हर घर में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए दस्तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें देंगी।

loksabha election banner

शहर व गांव में एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए पंचायतों का भी सहयोग लिया जाएगा। 15 से 18 साल के जिन किशोरों को वैक्सीन नहीं  लगी है,  उनकी पहचान कर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्कूलों के बंद होने के कारण विभाग के सामने यह दिक्कत आ रही है। पहले पांच जनवरी और फिर दस जनवरी को लक्ष्य पूरा करने का दिन तय किया गया, लेकिन अभी भी 20 हजार से ज्यादा किशोर बिना वैक्सीन के हैं। कुल 60 हजार 751 किशोरों को जिले में वैक्सीन लगाई जानी है। वहीं बूस्टर डोज का कार्य भी जिले में कम हो रहा है। अब तक दो हजार लोगों को ही बूस्टर डोज लगाई गई है।  

जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

कैथल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जनवरी माह में अब तक मरीजों की संख्या 424 तक पहुुंच गई है। इनमें 25 मरीजों का इलाज अस्पताल व 399 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। कोरोना की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिले में इस माह के अंदर अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग के पांच चिकित्सक, 15 लैब टेक्नीशियन सहित बैंक, पुलिस कर्मचारी व अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विभाग की तरफ से लोगों को मास्क लगाने, दो गज की दूरी का ख्याल रखने व वैक्सीन करवाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। 

विभाग पूरी तरह से गंभीर

सिविल सर्जन डा. जयंत आहूजा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में किशोरों को वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 40 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कुल 60 हजार 758 किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 19 जनवरी से डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.