Move to Jagran APP

Dengue Alert: यमुनानगर में डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया की दस्तक, एक मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ी

यमुनानगर के छछरौली निवासी 60 वर्षीय महिला को बुखार होने पर अस्पताल में लाया गया था। जहां पर उसमें डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण मिले। विभाग ने उसके सैंपल कराए तो डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि चिकनगुनिया की पुष्टि हुई।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 08:46 PM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 08:46 PM (IST)
Dengue Alert: यमुनानगर में डेंगू के बाद अब चिकनगुनिया की दस्तक, एक मरीज मिला, स्वास्थ्य विभाग की चिंताए बढ़ी
यमुनानगर में डेंगू के प्रकोप के बाद चिकनगुनिया ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ाई।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में डेंगू के प्रकोप के बीच अब चिकनगुनिया ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिले में चिकनगुनिया का एक केस मिला है। छछरौली निवासी 60 वर्षीय वृद्धा में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। वहीं शुक्रवार को 20 नए डेंगू के भी मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 172 पर पहुंच गया है। अभी 146 और सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। जिले पहले डेंगू तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने फोगिंग के लिए अभियान चला रखा है। डेंगू के रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों के घरों में पहुंच कर जांच कर रहा है। जिले में डेंगू के मरीजों के संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

loksabha election banner

20 और नए मरीज डेंगू के भी मिले, विभाग ने शुरू किया प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे

छछरौली निवासी 60 वर्षीय महिला को बुखार होने पर अस्पताल में लाया गया था। जहां पर उसमें डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षण मिले। विभाग ने उसके सैंपल कराए, तो डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष में 198 सैंपल चिकनगुनिया के संदिग्ध मरीजों के लिए हैं। इनमें से केवल एक में ही पुष्टि हुई है।

यहां पर मिले डेंगू के नए मरीज

शुक्रवार को लालद्वारा कालोनी, बकाना, कैंप, टोपरा कलां, मारवां कलां, आजादनगर, रामनगर, पुराना हमीदा, नरेंद्र नगर, चौधरी कालोनी, गोबिंदपुरी, पृथ्वीनगर, मायापुरी, बैंक कालोनी व भाटियानगर में डेंगू के मरीज मिले हैं। यहां पर विभाग की टीम घरों में सर्वे कर रहा है।

6112 को दिया नोटिस

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक चार लाख 73 हजार 542 घरों का सर्वे किया गया है। जिसमें 6112 घरों में लारवा मिला है। जिस पर विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2458 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 780 सैंपल प्राइवेट अस्पतालों से आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.