मौसम में बदलाव, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज
दिसंबर माह के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। सीजन के पहला दिन रह जब दिन में ठंडक महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : दिसंबर माह के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। वीरवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। सीजन के पहला दिन रह जब दिन में ठंडक महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। छह अंक तापमान गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार 5-6 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ों पर हिमपात होगा। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में
ठंड बढ़ेगी। हल्की बूंदाबांदी से ही शाम को ठिठुरन महसूस की गई। ठंडक होने से मुंगफली गजक की डिमांड बढ़ गई। कंबल बाजार में उत्साह देखने को मिला। अब लोकल मांग निकलेगी। बढ़ेगी कंबल की मांग
कंबल कारोबारियों का कहना है कि सर्दी के साथ ही कंबल की लोकल डिमांड बढ़ जाएगी। दीपावली के बाद से मांग कमजोर चल रही थी। अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा में नमी का स्तर 80 फीसद रहा। हवा की गति 1.3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई । मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ेगी साथ वायु प्रदूषण से निजात मिलेगा। वायु गुणवत्ता में सुधार
बारिश के साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार होगा। एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 का स्तर 188 रहा। 50 अंक तक बेहतर स्थिति मानी जाती है। तेज बारिश से प्रदूषण धूल जाएगा। अगले सप्ताह में बारिश के साथ ठंडक बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में सुधार की संभावना है।